शिक्षा विभाग और अमर उजाला की तरफ से बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ऐसे ही मंडल के सभी जिलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। लखनऊ में सीएम योगी ने मेधावी बच्चों को सम्माति किया है।
विज्ञापन
1 of 6
गोरखपुर में मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षा विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के सभागार में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 20 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट, मेडल, प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
2 of 6
गोरखपुर मेयर सम्मानित करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के 41 खिलाडियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इससे पहले लखनऊ में मेधावियों को सम्मान समारोह कार्यक्रम को बच्चों ने मुख्य अतिथि के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देखा। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के मेधावियों को अमर उजाला की ओर से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हाई स्कूल इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया l जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, पीड़ी रामदरस समेत अन्य अधिकारियों ने मेधावियों को सम्मानित किया l जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाई स्कूल के 10 और इंटर के साथ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया हैl
तीन छात्राओं को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में भेजा गया है l छात्र-छात्राओं के साथ उनके परिजन भी सम्मान समारोह में आए थेl सभी ने खुशी का इजहार कियाl सम्मान समारोह के पहले लखनऊ में समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया l
4 of 6
मेधावियों को किया गया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर विकास भवन अंबेडकर सभागार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बांसी विधायक जयप्रकाश, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला अधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर बच्चों का उत्साह बढ़ाया । इस कार्यक्रम में हाई स्कूल के 12 और इंटरमीडिएट के 10 बच्चों को मेडल प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
मेधावी को सम्मानित करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार के जरिए यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमिडिएट के 24 मेधावियों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में टापरों को सम्मान मिला तो उनके चेहरे खिल उठे।
देवरिया में मेधावियों को डीएम व सांसद ने किया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया यूपी बोर्ड परीक्षा -2025 में जिले में हाईस्कूल व इंटर में टॉप टेन सूची में रहे मेधावियों को बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम-2025 के तहत उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देवरिया के सांसद शशांक मणि और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रदान किया।