Maghar
- फोटो : अमर उजाला।
कबीर चौरा मगहर के परिसर में विकास के विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही कबीर के बारे में विस्तार से जानकारी लोगों को मिल सके। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री ने कबीर अकादमी की आधारशिला भी रखी थी, जो निर्माणाधीन है। इधर कोरोना महामारी के तहत 24 मार्च से लॉकडाउन के कारण कबीर दर्शन भी बंद कर दिया गया था।