फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में उजड़ गया परिवार: दो बाइकों की टक्कर, 2 बच्चों समेत 5 की मौत- SSP और DM रात में पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Sat, 07 Dec 2024 10:27 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रात करीब 12 बजे रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाला सूरज (28) एक ही बाइक से किसी मुंडन कार्यक्रम से कुनराघाट की तरफ से घर लौट रहे थे। एक बाइक सवार पत्नी और बच्चों संग आ रहा था। इसी दौरान आपस में भिड़ंत हो गई और बड़ा हादसा हो गया।
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद अस्पताल लाए गए घायल - फोटो : अमर उजाला
शहर के मोहद्दीपुर में नहर रोड के पास शुक्रवार की आधी रात दो बाइकों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता और दो बेटियां भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोरखपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला
पत्नी व बेटा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाला सूरज (28) एक ही बाइक से किसी मुंडन कार्यक्रम से कुनराघाट की तरफ से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
गोरखपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला
जबकि मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रांत (34) अपनी पत्नी (30) और तीन बच्चों दो साल की बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी और पांच साल के बेटे अंगद के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे।

4 of 6
गोरखपुर हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहद्दीपुर में विक्रांत ने जैसे ही अपनी बाइक नहर रोड के पास घर जाने के लिए मोड़ी, उसी दौरान कुनराघाट की तरफ से आ रहे सूरज और मोनू की बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
पहुंचे डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक तीसरा बाइक सवार भी आ गया। वह बचने के चक्कर में सामने से आ रहे ट्रक में घुस गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना की जानकारी लेते डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों निकिता, अंगद और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चिन्मयानंद मिश्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें