फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरारी लाल बंका के घर में लगी थी आग: AC का कंप्रेशर फटने से हुआ था हादसा, घर पहुंचा परिवार- भय व दहशत बरकरार

Mon, 08 Sep 2025 12:00 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

व्यापारी मुरारी लाल बंका अपने बेटे अनूप और कृष्णा के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं। उनके मकान के भूतल में सागर सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कपड़ों का बड़ा गोदाम है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पैकिंग कार्य के दौरान अचानक एसी का कंप्रेशर फटने से हुए शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई थी।
विज्ञापन
1 of 10
घर में लगी आग के बाद बुझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर थाना क्षेत्र के गोविंद नगरी कॉलोनी निवासी व्यापारी मुरारी लाल बंका के गोदाम में एसी कंप्रेशर के फटने से हुई शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। घटना में करीब 40 लाख रुपये कीमत के कपड़े व अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए हैं। रविवार सुबह गोदाम पहुंचे 15 कर्मचारी गोदाम से मलबा हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

2 of 10
आग लगने के बाद जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी मुरारी लाल बंका अपने बेटे अनूप और कृष्णा के साथ तीन मंजिला मकान में रहते हैं। उनके मकान के भूतल में सागर सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कपड़ों का बड़ा गोदाम है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे पैकिंग कार्य के दौरान अचानक एसी का कंप्रेशर फटने से हुए शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई थी।
 
विज्ञापन

3 of 10
सुरक्षित बाहर ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए बाहर भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग की लपटों और घने धुएं के बीच प्रथम और द्वितीय तल पर मौजूद बुजुर्ग दंपती का परिवार फंस गया था। उन्हें फायर ब्रिगेड, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा कोर की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला था।
 

4 of 10
उपचार के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलोनीवासियों ने आग से सुरक्षा की जताई चिंता
रिहायशी कॉलोनी में करीब 65 मकान हैं। व्यापारी के घर हुए अग्निकांड के बाद सभी ने आग से सुरक्षा की चिंता जताई। लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि आसपास के परिवारों में दहशत फैल गई थी। वहीं कॉलोनी के दक्षिणी दीवार से सटे पुलिस कॉलोनी भी है।
विज्ञापन

5 of 10
उपचार के लिए ले जाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अग्निकांड के बाद सुरक्षा मानकों पर भी उठा सवाल
इस घटना ने यह सवाल उठाया कि व्यावसायिक परिसरों में सुरक्षा मानकों का पालन कितनी सख्ती से किया जाता है। आग लगने की इस घटना से यह भी पता चला कि सुरक्षा इंतजामों की कमी किसी भी समय बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

6 of 10
हादसे के बाद घर के बाहर बैठे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि आवासीय कॉलोनी में संचालित हो रहे गोदामों जांच कर कार्रवाई करें। वहीं, नियमित फायर सेफ्टी जांच और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा गोदाम मालिक और कर्मचारी भविष्य में आग जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन योजना अपनाने की दिशा में काम करे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्पताल से घर पहुंचा व्यापारी व उनका परिवार..भय व दहशत बरकरार
शाहपुर थानाक्षेत्र के गोविंद नगरी कॉलोनी निवासी व्यापारी मुरारी लाल बंका और उनके परिवार के लोग अस्पताल से सकुशल घर आ गए हैं। घटना के बाद व्यापारी के परिवार में भी डर और चिंता का माहौल है। मुरारीलाल बंका रविवार दोपहर बाद अस्पताल से घर लौटे तो तो उनकी आंखों में भय और दहशत साफ नजर आ रही थी।

8 of 10
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार को आग लगते ही मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर रह रहे मुरारी लाल बंका, उनकी पत्नी किरण बंका, बेटा अनूप बंका, बहू सुनैना बंका और 16 वर्षीय पोता राधव घिर गए थे। पुलिस टीम ने उन्हें उपचार के लिए पास के सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था।

9 of 10
आग लगने के बाद घर के बाहर भीड़ जुट गई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी के बेटे अनूप का कहना है कि इस हादसे ने उनके लिए बहुत बड़ा मानसिक और आर्थिक झटका पैदा किया है। शनिवार देर रात डॉक्टरों ने पिता को छोड़कर सभी को डिस्चार्ज कर दिया था। रविवार को दोपहर बाद पिता भी घर आ गए।
विज्ञापन

10 of 10
आग लगने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और फायर विभाग की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि आग की शुरुआत एसी कंप्रेशर फटने से हुई लेकिन आग की वास्तविक वजह और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका की विस्तृत जांच अभी जारी है: संतोष कुमार राय, सीएफओ

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें