gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना के दो नए संक्रमित मिले
गोरखपुर कोरोना संक्रमण के मामले अब बहुत कम हो गए हैं। संक्रमितों की संख्या दो से चार के बीच सिमटकर रह गई है। शनिवार को दो नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें एक संक्रमित शहर के कोतवाली जबकि दूसरा सहजनवां का रहने वाला हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21484 हो गई है। 21090 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। 28 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लगातार जांच कराई जा रही है।