फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी समेत 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर बनाया विश्व रिकार्ड, अपलोड हुए लाखों वीडियो

Thu, 04 Feb 2021 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
चौरी चौरा में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चौरी चौरा महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सीएम योगी के साथ 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर विश्व रिकार्ड बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
चौरी चौरा शताब्दी समारोह। - फोटो : अमर उजाला।
इसके साथ ही डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वंदे मातरम् के पहले छंद के गायन का वीडियो अपलोड किया। विश्व रिकार्ड बनाने के लिए इस अभियान की शुरूआत बुधवार को ही किया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
चौरा चौरा कांड। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि चार फरवरी 1922 की तारीख भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण दिन था। दरअसल, गांधीजी ने वायसराय को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने सात दिनों के अंदर अपनी दमनकारी नीति में परिवर्तन नहीं किया तो 'कर न दो' आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसी बीच चार फरवरी 1922 को चौरीचौरा के भोपा बाजार में सत्याग्रही इकट्ठा हुए।

4 of 5
चौरी चौरा घटना। - फोटो : अमर उजाला
थाने के सामने से जुलूस की शक्ल में गुजर रहे थे तो तत्कालीन थानेदार ने जुलूस को अवैध मजमा घोषित कर दिया। एक सिपाही ने वालंटियर की गांधी टोपी को पांव से रौंद दिया। गांधी टोपी को रौंदता देख सत्याग्रही ने विरोध किया तो पुलिस ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चौरीचौरा शताब्दी समारोह 2021 - फोटो : अमर उजाला।
इसमें तीन सत्याग्रही मौके पर शहीद हो गए, जबकि 50 से ज्यादा घायल हो गए। इसके बाद सत्याग्रहियों ने थाने को घेरकर आग लगा दी, जिसमें 21 सिपाही और एक थानेदार जिंदा जल गए। घटना से नाराज गांधी जी ने आंदोलन वापिस ले लिया।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें