फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट से निकला एक कैप्सूल है 35 ग्राम का: खास खाना और दवाई देकर निकाला जा रहा सोना, 27 निकले अभी और निकलेंगे

Sun, 25 May 2025 08:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

चारों को विशेष दवाइयों और भोजन दिया जा रहा है, ताकि कैप्सूल बाहर निकाले जा सकें। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है और उनके सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 7
पकड़े गए आरोपी और सोने के कैप्सूल - फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब से लौटे चार लोगों के पेट से सोने के 27 कैप्सूल बरामद हुए हैं। प्रत्येक कैप्सूल का वजन करीब 35 ग्राम है। इस प्रकार अब तक करीब एक किलो सोना बरामद किया गया है। चारों तस्करों को जिला अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया है, जहां उनके पेट से सोना निकालने की प्रक्रिया जारी है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : samvad
टोल प्लाजा से किया गया था सभी को अगवा
शुरुआत शुक्रवार को उस वक्त हुई जब सऊदी से लौटे छह लोगों को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने अगवा कर लिया था। बदमाशों को सूचना मिली थी कि इन लोगों के पेट में सोना है। अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए सभी छह लोगों को छुड़ा लिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : samvad
डॉक्टर ने की आनाकानी तो पुलिस को हुआ शक
छानबीन में पता चला कि सभी रामपुर जिले के टांडा बादली निवासी हैं। इनमें शाने आलम, मुतल्ल्वी, मोहम्मद नावेद, जाहिद अली, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार शामिल हैं। वह सऊदी अरब में काम करते थे और शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लौटे थे। पुलिस को शक था कि इन लोगों के पेट में सोना है, इसलिए शनिवार को सभी का पहले सीएचसी मूंढापांडे में अल्ट्रासाउंड कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ भी होने से इनकार कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर करने को कहा, तो डॉक्टर आनाकानी करने लगे, जिससे शक और गहरा गया। 

4 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : samvad
अब तक निकाले जा चुके 27 कैप्सूल
इसके बाद पुलिस ने सभी छह लोगों को निजी लैब में ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। जहां शाने आलम, मुतल्ल्वी, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार के पेट में सोने की पुष्टि हुई। वहीं मोहम्मद नावेद और जाहिद अली के पेट में कुछ नहीं मिला। बाद में जिला अस्पताल की लैब में दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक मेडिकल टीम ने चारों के पेट से 27 सोने के कैप्सूल निकाल लिए हैं और डॉक्टरों का कहना है कि कुछ कैप्सूल अभी और बाकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मुरादाबाद में सोना तस्करी करने के आरोपी - फोटो : samvad
चारों को दिया जा रहा विशेष दवाई और खाना
चारों को विशेष दवाइयों और भोजन दिया जा रहा है, ताकि कैप्सूल बाहर निकाले जा सकें। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामला कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है और उनके सहयोग से आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बदमाशों के नेटवर्क को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों ने सऊदी से सोना कैसे लाया और किन लोगों के संपर्क में रहकर तस्करी की योजना बनाई। इस पूरे घटनाक्रम से सुरक्षा एजेंसियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। कस्टम विभाग अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

6 of 7
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
टांडा से हुई की सोना तस्करी की मुखबिरी
मूंढपांडे पुलिस की जांच पड़ताल में सामना आया है कि सऊदी अरब से लाैट रहे लोगों की बदमाशों से मुखबिरी रामपुर के टांडा के ही कुछ लोगों ने की थी। पुलिस उन सभी की तलाश में जुट गई है। इनमें तस्करों के कुछ करीबी भी शामिल हैं। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनके जरिये बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुरादाबाद में मुठभेड़ के दाैरान पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
सोना होने की पुष्टि होते ही भागे परिजन
सोना तस्करों को पुलिस जब अस्पताल लेकर पहुंची थी तब उनके परिजन भी पहुंच गए थे। जैसे ही रिपोर्ट में सोना होने की पुष्टि हुई तो सभी परिजन भाग निकले।

UP: पेट में सोने के कैप्सूल... सऊदी से लौटे लोगों का अपहरण न होता तो दफन हो जाता ये राज; जानें पूरी कहानी




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें