फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिसंबर: गिरजाघरों में हुई प्रार्थना- काटा केक, हुई विशेष प्रार्थना; गले मिल बोले..'मैरी क्रिसमस'

Thu, 26 Dec 2024 12:21 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर के पादरी संजय विंसेंट ने बताया प्रभु यीशु मसीह के धरती पर आने पर मसीही समाज को प्रभु का दर्शन मिला। सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइन में कैथोलिक धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष मैथ्यू नेल्लीकुल्लम के नेतृत्व में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
1 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर बुधवार को शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के बाद के काटा गया। इसके बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। गिरजाघरों में झांकियां को देखने, उनके सामने खड़े होकर सेल्फी और शाम को मोमबत्ती जलाने वालों की बड़ी भीड़ रही।
विज्ञापन

2 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
मसीही समुदाय के साथ ही अन्य विश्वासियों ने क्रिसमस मनाया। इस दौरान एक दूसरे को मेरी क्रिसमस कहा। लोगों ने आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता भी की। गिरजाघरों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। दूर-दराज से आए लोगों ने मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन

3 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में पादरी रोशन लाल ने पवित्र शास्त्र का पाठ किया। वहीं सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर के पादरी संजय विंसेंट ने बताया प्रभु यीशु मसीह के धरती पर आने पर मसीही समाज को प्रभु का दर्शन मिला।

4 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोसेफ चर्च सिविल लाइन में कैथोलिक धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष मैथ्यू नेल्लीकुल्लम के नेतृत्व में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
इस विशेष पूजा में उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म प्रभु का प्रेम प्रकट करने के लिए उस समय हुआ था जब लोग अंधकार में थे। इससे छुटकारा पाने के लिए ईश्वर ने अपने पुत्र को भेजा।
विज्ञापन

6 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
क्राइस्ट चर्च के पुरोहित डीआर लाल ने बताया कि दुनिया को अंधकार से छुटकारा दिलाने के लिए प्रभु का जन्म हुआ। सेंट जोसेफ परिसर में देर शाम तक लोगों का आना-जाना लगा रहा। यहां सजी आकर्षक झांकियां को युवक-युवतियों ने देखा।
विज्ञापन

7 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी भी ली। सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर परिसर में बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर फादर जीजो एंथोनी,फादर बिन्नी फादर सिब्बी, फादर अनीस, अमर, एसके लारेंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
सांता क्लॉज बन दिया उपहार : सांता क्लॉज बन उपहार देने का सिलसिला भी गिरजाघरों व घरों में सुबह से रहा। घरों में भी अभिभावकों ने सांता क्लाॅज बनकर अपने बच्चों को उपहार दिया और खुशियां मनाईं। इसके साथ ही बड़े लोगों में गुलाब का फूल व गुलदस्ता उपहार में दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें