मंजू निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
केस चार
चोरी और नशे का धंधा करती है मंजू
राजघाट के चकरा अव्वल निवासी मंजू निषाद का हिस्ट्रीशीट नंबर है। वह नशे के साथ ही चोरी के आरोप में भी जेल जा चुकी है। स्व. छेदी निषाद की पत्नी मंजू पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इसमें सात मुकदमे एनडीपीएस के हैं। अपराध में संलिप्त होने के बावजूद इसकी हिस्ट्रीशीट नहीं खोली जा रही थी। एसएसपी के आदेश 21 सितंबर को हिस्ट्रीशीट राजघाट पुलिस ने खोल दी और अब इसकी निगरानी भी की जा रही है। पुलिस अपराध से कमाई गई इसकी संपत्ति पर भी नजर रखी है। उसका भी ब्योरा जुटाया जा रहा है, ताकि गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसे जब्त किया जा सके।
जिले के महिला अपराधियों में इनके नाम भी शामिल
- अहमदुन निशा पत्नी इकबाल हुसैन उर्फ पप्पू कबाड़ी (तुर्कमानपुर, राजघाट)
- आरती देवी पत्नी देवा (देउरवीर, गगहा)
- कलमी पत्नी इंद्रजीत उर्फ अमरजीत (देवरिया, भस्मा, बेलीपार)
- रिंकू पत्नी सुनील (करवनिया, बड़हलगंज)
- रिंकू पत्नी दिनेश (लक्ष्मीपुर, बड़हलगंज)
- उर्मिला देवी पत्नी सीताराम (अमहिया, झंगहा)
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अपराध में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। अपराध में जो भी संलिप्त होगा, उस पर कार्रवाई होगी। कई और महिला बदमाशों के नाम सामने आए हैं, जिसके अपराध का ब्योरा पुलिस एकत्र कर रही है, उन पर कार्रवाई की जाएगी।