फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: बीटाउन की वो 5 हसीनाएं, जिनके लुक्स ने सालभर बटोरी सुर्खियां

Mon, 30 Dec 2024 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2024 में बहुत सी अभिनेत्रियों के लुक्स ऐसे थे, जिन्होंने सालभर काफी सुर्खियां बटोरीं। इन्हीं में से पांच अभिनेत्रियों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बीटाउन की वो 5 हसीनाएं, जिनके लुक्स ने सालभर बटोरी सुर्खियां - फोटो : instagram
Year Ender 2024: जब भी कोई लड़की कपड़े खरीदने का सोचती है तो वो सबसे पहले क्या ट्रेंड में है इस बात का पता लगाती है। ये पता करने का सबसे अच्छा तरीका होता है बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के लुक्स देखना। ऐसा इसलिए क्योंकि समय के साथ-साथ फैशन में जो भी बदलाव होता है, उसको सबसे पहले बॉलीवुड की एक्ट्रेस ही फॉलो करती हैं।

ऐसे में अब जब साल खत्म होने में और नए साल का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने इस साल अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरीं। इन एक्ट्रेस के लुक्स उनके फैन्स को काफी पसंद आए, जिसकी वजह से फैन्स ने उनकी हर तस्वीर पर काफी प्यार लुटाया। हम यहां आपको बॉलीवुड की पांच टॉप एक्ट्रेस के लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

वैसे तो जान्हवी कपूर का हर लुक काफी कमाल का ही होता है, लेकिन इस साल इन्होंने कई इवेंट्स में गोल्डन रंग का आउटफिट पहना। गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन से लेकर गोल्डन लहंगे तक में वो कमाल की लग रहीं थीं। हर आउटफिट के साथ जान्हवी ने उसी के हिसाब से मेकअप और हेयर स्टाइल मैनेज किया था। जिस वजह से इस साल लोगों को उनका हर लुक काफी पसंद आया। 
विज्ञापन

3 of 6
तृप्ति डिमरी - फोटो : instagram
तृप्ति डिमरी

इस साल नेशनल क्रश का खिताब बॉलीवुड की धमाकेदार एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को मिला। लोगों को न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि उनके लुक्स भी काफी पसंद आते हैं। उन्होंने इस साल एथनिक आउटफिट से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर तृप्ति की हर तस्वीर को काफी प्यार मिलता है। 

4 of 6
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
श्रद्धा कपूर

इस साल श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा का खूबसूरत अंदाज दिखाया। इसके अलावा इस साल एक्ट्रेस अपने वेस्टर्न से लेकर एथनिक लुक तक से लोगों का दिल जीता। श्रद्धा का सादगी भरा अंदाज हमेशा लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : instagram-alia bhatt
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं। ऐसे में जब वो कान के रेड कारपेट पर साड़ी पहनकर उतरीं तो लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं। उनका ये साड़ी लुक इतना खूबसूरत लग रहा था, कि लोग उनकी तस्वीरों से निगाह नहीं हटा पा रहे थे। इसके साथ-साथ आलिया ने वेस्टर्न आउटफिट में भी लोगों का काफी दिल जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

इस पूरे साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी गर्भावस्था की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस दौरान उनके मैटरनिटी लुक्स ने लोगों का दिल जीता। वो साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक में काफी कमाल की लग रहीं थीं। लोगों ने उनके मैटरनिटी लुक पर काफी प्यार बरसाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें