फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल गर्भावस्था में भी टीवी की इन अभिनेत्रियों ने जमकर दिखाया स्टाइल, बटोरी तारीफें

Mon, 30 Dec 2024 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल यानी कि 2024 में टीवी की कई अभिनेत्रियों ने अपने मैटरनिटी लुक से लोगों का दिल जीता। आइए आपको सभी के लुक्स दिखाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
इस साल गर्भावस्था में भी टीवी की इन अभिनेत्रियों ने जमकर दिखाया स्टाइल - फोटो : instagram
Year Ender 2024: गर्भावस्था के नौ महीने हर महिला के लिए बेहद खास होते हैं। इन नौ महीनों में महिलाओं के शरीर से लेकर उनके विचारों में भी कई बदलाव आते हैं। उतार-चढ़ाव भरे इन नौ महीनों को अब महिलाएं उत्सुकता के साथ बिताने की कोशिश करती हैं। यही वजह है कि वो इन दिनों में अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देती हैं।

शरीर में हुए बदलाव की वजह से महिलाएं गर्भावस्था में काफी सोच-समझ के कपड़े खरीदती हैं, लेकिन कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इस साल महिलाओं को इस बात की प्रेरणा दी कि प्रेगनेंसी के दिनों में वो कुछ भी पहन सकती हैं।

अब जब साल अंत होने वाला है तो हम आपको टीवी की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी गर्भावस्था में भी स्टाइल मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन सभी के लुक्स से टिप्स लेकर आप भी अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
युविका चौधरी - फोटो : instagram
युविका चौधरी 

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हाल ही में माता-पिता बने हैं। युविका ने 19 अक्तूबर 2024 को ही एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। डिलीवरी से ठीक पहले तक युविका ने अपने मैटरनिटी लुक्स की तस्वीरें साझा की हैं। लोगों को उनका न सिर्फ मैटरनिटी फोटोशूट काफी पसंद आया, बल्कि उनके नॉर्मल लुक्स पर भी उनके फैंस ने जमकर प्यार बरसाया।
विज्ञापन

3 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : instagram
दृष्टि धामी

अक्तूबर के महीने में ही टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने भी एक प्यारी सी बेटी को ही जन्म दिया। बेटी के जन्म के पहले उन्होंने गर्भावस्था में अपने कूल अंदाज से लोगों का दिल जीता था। वो प्रेगनेंसी के दिनों में जमसूट से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक पहने नजर आईं। उनका हर अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। यदि आप भी प्रेगनेंट हैं तो इनके लुक्स पर एक नजर डाल सकते हैं। 

4 of 6
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : instagram
देवोलीना भट्टाचार्जी 

गोपी बहू के नाम से घर-घर में फेमस हुईं देवोलीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। इन दिनों वो अपने गर्भावस्था के दिनों को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। देवोलीना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उन्होंने अपनी गोद भराई खूबसूरती की सिल्क की साड़ी में की थी, जिसकी वजह से उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था। इसके अलावा उन्होंने जो मैटरनिटी फोटोशूट कराया था, वो खूबसूरत सी वेस्टर्न ड्रेस में कराया था। 
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram
श्रद्धा आर्या

कुंडली भाग्य से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने हाल ही में जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। अपनी डिलीवरी से पहले एक्ट्रेस आए दिन एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं। उन्होंने तो गर्भावस्था के दिनों में बॉडीकॉन गाउन तक कैरी किया था, जोकि उनपर काफी जच भी रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सना सैयद - फोटो : instagram
सना सैयद 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सना सैयद ने भी अक्तूबर के महीने में बेटी को जन्म दिया। वो अपने बच्ची के जन्म के लिए पहले से ही काफी उत्साहित थीं। उन्होंने खूबसूरत सा मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया था, जोकि देखने में बेहद कमाल का लग रहा था। अपने फोटोशूट में ब्लैक कलर की ड्रेस में सना सैयद बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं क्रीम कलर के आउटफिट में भी वह गजब ढा रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें