फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल की सबसे शाही शादी में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट, उनके लुक पर डालें एक नजर

Mon, 30 Dec 2024 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने इसी साल अपने बचपन के प्यार राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाई। उनकी शादी साल की सबसे शाही शादी थी। 
विज्ञापन
1 of 6
इस साल की सबसे शाही शादी में दुल्हन बनीं राधिका मर्चेंट - फोटो : instagram
Year Ender 2024: ये साल अंबानी परिवार के लिए काफी यादगार रहा। दरअसल, इसी साल जुलाई के महीने में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपने बचपन के प्यार राधिका मर्चेंट से शादी रचाई। राधिका मर्चेंट, वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं, जो एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका एक प्रशिक्षित भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और उन्हें भरतनाट्यम में महारत हासिल है।

अनंत और राधिका की शादी को साल की सबसे शाही शादी का खिताब देकर नवाजा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों की शादी की रस्में महीनों पहले से शुरू हो गईं थीं। इस खास शादी के लिए न सिर्फ देश के बल्कि विदेश के भी कई दिग्गज भारत आए थे।

वैसे तो शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी, लेकिन अब जब साल खत्म होने वाला है तो हम एक बार फिर से आपको राधिका की शादी का लुक दिखाने जा रहे हैं। राधिका मर्चेंट अपनी शादी में किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
बेहद खूबसूरत था लहंगा - फोटो : instagram
बेहद खूबसूरत था लहंगा 

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने अपनी शादी के लिए खास अबू जानी संदीप खोसला के द्वाला डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था। लाल और गोल्डन रंग के पारंपरिक लहंगे में राधिका बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं। उनके इस लहंगे पर तीन रंग के बॉर्डर के साथ खूबसूरत कारीगरी और जरदोजी का बेहतरीन वर्क था। इस पूरे लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
हेड वेल ने खींचा ध्यान - फोटो : instagram
हेड वेल ने खींचा ध्यान

राधिका के लहंगे में 5 मीटर का हेड वेल लगा है, जिसकी वजह से उनका लुक रॉयल दिख रहा है। इसके साथ ही में उन्होंने जो लाल रंग के दुपट्टे को कैरी किया है, ये दुपट्टा टिश्यू का है। लाल और गोल्डन रंग का ये कॉम्बिनेशन उनके लुक को खूबसूरत बना रहा था। 

4 of 6
मिनिमल मेकअप में भी लगीं प्यारी - फोटो : instagram
मिनिमल मेकअप में भी लगीं प्यारी

शादी के दिन राधिका ने अपने वेडिंग लुक को काफी हल्का रखा था। फ्लॉलेस बेस के साथ आंखों पर हल्का आईशैडो और बेहद पतला आईलाइनर उनके लुक को प्यारा बना रहा था। इसके अलावा राधिका ने अपनी पलकों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने मस्कारा लगाया था। उन्होंने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए पारंपरिक लाल बिंदी और लाल लिपस्टिक भी लगाई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
ज्वेलरी थी खास - फोटो : instagram
ज्वेलरी थी खास

सबसे आखिर में बात करें राधिका मर्चेंट की वेडिंग ज्वेलरी की तो शादी के वक्त उन्होंने जो गहने पहने थे, वो बेहद खास थे। राधिका मर्चेंट के अपनी शादी में जो पोलकी- कुंदन का चोकर, मांगटीका, हाथफूल और इयरिंग्स पहने थे, वो उनकी बहन अंजलि मर्चेंट ने अपनी शादी पर पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम@shaleenanathani
ये गहने उनकी नानी के हैं, जिसे उनकी मां ने भी पहना था। अपने नानी के गहनों को पहनकर राधिका मंडप में पहुंची थीं और उनके खूबसूरत लुक को हर कोई देखता रह गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें