फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year ender 2024: इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा

Mon, 30 Dec 2024 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीक्विन वर्क की साड़ी आजकल फैशन में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने इस ट्रेंड को अपनाया है और इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर अपना स्टाइलिश अंदाज दिखाया। 
विज्ञापन
1 of 6
इस साल सीक्विन वर्क की साड़ी पहनकर इन अभिनेत्रियों ने बिखेरा जलवा - फोटो : instagram
Year ender 2024: साड़ी भारतीय परंपरा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सदियों से महिलाओं के पहनावे में शान और गरिमा का प्रतीक रही है। यह सिर्फ एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारतीय महिलाओं की खूबसूरती और शालीनता को बढ़ाने वाला एक अद्वितीय परिधान है। ये एक ऐसा परिधान है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। चाहे पारंपरिक या मॉडर्न, महिलाएं इसे कई तरह से कैरी कर सकती हैं।

बात करें आज-कल की तो इस साल यानी कि 2024 में सीक्विन साड़ी काफी चलन में रही। सीक्विन वर्क की साड़ियां ग्लैमरस, एलिगेंट और हर मौके पर परफेक्ट लगती हैं। यह न सिर्फ ट्रेडिशनल फील देती हैं, बल्कि पार्टी और रेड कार्पेट लुक्स के लिए भी शानदार विकल्प हैं।

इस साल कई अभिनेत्रियों ने अवॉर्ड्स शो से लेकर पार्टीज तक में सीक्विन वर्क की साड़ी पहनी। यदि आपने इन अभिनेत्रियों के साड़ी लुक को देखना मिस कर दिया है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। आइए साल के अंत में आपको इस साल के बेस्ट सीक्विन साड़ी लुक्स दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नोरा फतेही - फोटो : instagram
नोरा फतेही

नोरा फतेही का ग्लैमरस अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले ही मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नोरा चमकीली साड़ी में नजर आईं। उन्होंने सीक्विन मैटेलिक साड़ी को अपने बोल्ड और फेमिनिन स्टाइल के साथ पेयर करके एक अलग ही लुक दिया। खुले बालों में नोरा का अंदाज काफी कमाल का लग रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

बॉलीवुड की युवा अदाकारा अनन्या ने अक्सर ही सीक्विन वर्क की साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गोल्डन रंग की सीक्विन साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरा था। देखने में यह लुक काफी हॉट और मॉडर्न नजर आ रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी कैरी की थी।

4 of 6
प्रीति जिंटा - फोटो : instagram
प्रीति जिंटा

इस साल आयोजित कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीति जिंटा ने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। पहले दिन के व्हाइट शिमरी गाउन के बाद उन्होंने दूसरे दिन पिंक शेड की सीक्विन साड़ी पहनी, जिसमें वह एलिगेंट और सोबर नजर आ रही थीं। लोगों को एक्ट्रेस का ये लुक काफी पसंद आ रहा था। 
विज्ञापन

5 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : instagram
करीना कपूर खान

'बेबो' के नाम से मशहूर करीना ने अपने लुक्स से फैशन गोल्स सेट करती हैं। हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2024 में करीना सिल्वर रंग की सीक्विन वर्क वाली साड़ी पहनें नजर आईं। इस साड़ी के साथ उन्होंने एवरग्रीन स्लीक बन बनाते हुए माथे पर बिंदी लगाई थी, जो उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण

दीपिका का फैशन सेंस हमेशा से चर्चा में रहा है। साल की शुरुआत में बाफ्ता अवॉर्ड्स में उन्होंने सब्यसाची की डिजाइन की हुई सीक्विन वर्क वाली साड़ी को चुना। बाफ्ता में झिलमिलाती साड़ी पहने दीपिका के लुक ने कार्यक्रम में भारतीय परंपरा की झलक पैदा की, जिसे देखकर हर भारतीय गदगद हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें