Year Ender 2024: ये साल खत्म होने जा रहा है, ऐसे में हर कोई बेसब्री के साथ नए साल का इंतजार कर रहा है। ये साल बहुत से लोगों के साथ खराब रहा तो वहीं काफी लोगों के साथ अच्छा रहा। बात करें बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तो साल 2024 बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के लिए शादी का खास साल साबित हुआ।
दरअसल, इस साल बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपने प्यार के साथ सात फेरे लिए। इन अभिनेत्रियों ने अपनी शादी में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों का बेहतरीन तालमेल दिखाया। कोई साड़ी में भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करता नजर आया, तो किसी ने लहंगे में अपनी शाही खूबसूरती का परिचय दिया। इन वेडिंग लुक्स ने फैशन प्रेमियों को भी प्रेरणा दी।
साल खत्म होने के दौरान हम एक बार फिर से उन्हीं अभिनेत्रियों के वेडिंग लुक्स आपको दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी आगे आने वाले समय में इन लुक्स से टिप्स ले सकें।