फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: इस साल इन फैब्रिक की साड़ियां रहीं ट्रेंड में, अभिनेत्रियों ने भी इन्हें पहनकर बिखेरा जलवा

Mon, 30 Dec 2024 10:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2024 में फैशन के क्षेत्र में साड़ियां एक बार फिर अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहीं। इस साल कई तरह के फैब्रिक की साड़ियां ट्रेंड में रहीं, जो आधुनिकता और परंपरा का बेहतरीन मिश्रण थीं। 
विज्ञापन
1 of 7
इस साल इन फैब्रिक की साड़ियां रहीं ट्रेंड में - फोटो : अमर उजाला
Year Ender 2024: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं शादी-विवाह के साथ-साथ पार्टियों में भी पहनना पसंद करती हैं। अब तो घर की पूजा-पाठ से लेकर क्लब की पार्टियां और दफ्तर में भी महिलाएं काफी शौक से साड़ी पहनती हैं। भले ही साल दर साल फैशन कितना भी बदल जाए लेकिन साड़ियों का फैशन कभी नहीं बदलता है।

अब जब साल खत्म होने की कगार पर है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में, जिन्हें 2024 में महिलाओं ने खूब पसंद किया। ये साड़ियां पूरी साल उनकी पहली पसंद बनी रहीं। उम्मीद तो ये है कि ये साड़ियां आगामी साल यानी कि 2025 में भी खूब ट्रेंड में रहेंगी। यदि आप अपने कलेक्शन में इन साड़ियों को शामिल करना चाहती हैं, तो पहले इनके बारे में जान लें, ताकि आपका लुक भी प्यारा दिख सके। 
विज्ञापन

2 of 7
ऑर्गेन्जा साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेन्जा साड़ी

ऑर्गेन्जा फैब्रिक की साड़ियां काफी हल्की और पारदर्शी होती हैं। इसके साथ अलग तरीके का पेटीकोट पहना जाता है। ये ग्लैमरस लुक देने का काम करती हैं। यही वजह है कि इस साल न सिर्फ अभिनेत्रियों ने बल्कि लड़कियों ने शादी-विवाह से लेकर पार्टियों में भी ऑर्गेन्जा फैब्रिक की साड़ी पहनी।  
विज्ञापन

3 of 7
बनारसी साड़ी - फोटो : Instagram
बनारसी साड़ी 

बनारसी साड़ी पहनने का चलन तो सदियों से चला आ रहा है। शादी विवाह में पहनने के लिए हर साल की तरह इस साल भी नई दुल्हनों ने बनारसी साड़ी को ही चुना। हल्के डिजाइन और कंटेम्परेरी पैटर्न के साथ बनारसी साड़ियां इस साल भी दुल्हनों और फेस्टिव ओकेजन में पहली पसंद बनीं।   

4 of 7
शिफॉन साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी 

इस साल बहुत सी महिलाओं ने शिफॉन की साड़ी को अलग डिजाइन के ब्लाउज के साथ पहना, जिस वजह से उनका लुक काफी खूबसूरत लगा। इस साल सॉलिड कलर्स और बोल्ड बॉर्डर डिजाइन वाली शिफॉन साड़ियां कैजुअल और सेमी-फॉर्मल लुक के लिए ट्रेंड में रहीं।   
विज्ञापन

5 of 7
रंगकाट साड़ी - फोटो : Instagram-Swadesh Online
रंगकाट साड़ी

साल की सबसे शाही शादी यानी कि अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने रंगकाट सिल्क की साड़ी ही पहनी थी। रंगकाट सिल्क की साड़ी को तैयार होने में पूरे 6 से 8 महीने का समय लगता है। इसकी खूबसूरती देखते बनती है। नीता अंबानी ने जब ये साड़ी पहनी, तो उसके बाद बाजार में इसकी मांग काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

6 of 7
सीक्विन वर्क की साड़ी - फोटो : Instagram
सीक्विन वर्क की साड़ी

ग्लैमरस लुक के लिए इस साल महिलाओं को सीक्विन वर्क की साड़ी काफी पसंद आई। ऐसी साड़ी शादी-विवाह के साथ-साथ पार्टियों में भी पहनने के लिए काफी पसंद आती है। इसके साथ महिलाएं लाइट मेकअप करना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैंडलूम की साड़ियां - फोटो : instagram
हैंडलूम की साड़ियां

एक बार फिर से इस साल अभिनेत्रियों से लेकर महिला नेत्रियों तक ने हैंडलूम की साड़ियां पहनीं। भारत की कई दिग्गज बाहर विदेश में जाकर भी हैंडलूम की साड़ियां पहनें नजर आईं। जिस वजह से इस साल भी हैंडलूम का बाजार गुलजार रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें