फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: हसीनाओं ने स्टाइलिश लुक के लिए चुना ब्लेजर, ब्रालेस होकर इस तरह दिखाई बोल्डनेस

Fri, 23 Dec 2022 04:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
blazer dress trends 2022 - फोटो : instagram
साल 2022 खत्म होने को है। ऐसे में हम लेकर आए हैं पूरे साल के कुछ खास फैशन लुक। जिसे फिल्मी हसीनाओं ने जमकर फॉलो किया। इसी लिस्ट में शामिल है ब्लेजर। जिसे पैंट के साथ पेयर कर ये हसीनाएं कई बार ग्लैमरस और बोल्ड लुक दिखाते नजर आईं। राइट फिटिंग और फिटिंग पैंट से लेकर ये ब्लेजर साल के अंत तक आते-आते ओवरसाइज डिजाइन में भी आ गए। जिसे दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे तक फॉलो करते दिखीं। 
ब्लेजर के साथ फ्लेयर्ड पैंट, वाइड लेग पैंट को खूब पसंद किया। फ्लोरल प्रिंट से लेकर प्लेन डिजाइन के ब्लेजर और पैंट नें लगभग सारी ही एक्ट्रेस नजर आईं। तो चलिए देखें ऐसे ही कुछ हसीनाओं के लुक।
विज्ञापन

2 of 6
blazer dress - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
साल के अंत आने से पहले दीपिका पादुकोण ने बिल्कुल नए ट्रेंड को फॉलो किया। जिसमे ओवरसाइज ब्लेजर शामिल है। जिसे उन्होने फ्लेयर्ड पैंट के साथ पेयर किया था। पिछले साल यानी कि साल 2021 में को-आर्ड सेट में ट्रैक पैंट और कंफर्टेबल जैकेट या टॉप का खूब ट्रेंड था। तो वहीं इस साल ब्लेजर ने जगह ले ली। 
विज्ञापन

3 of 6
blazer dress - फोटो : instagram
सारा अली खान
सारा अली खान ने सितारों से सजे ब्लेजर को शार्ट्स के साथ पेयर किया। सारा का ये लुक अवॉर्ड नाइट के लिए था। जहां वो इस ब्लैक ब्लेजर और शार्ट्स संग मैचिंग के ब्रा डिजाइन के टॉप को पहने दिखीं।

4 of 6
blazer dress - फोटो : instagram
राधिका आप्टे
राधिका आप्टे ने ब्लेजर और पैंट ड्रेस को बोल्डनेस दिखाने का हथियार बना लिया। ब्रालेस होकर वो ट्रांसपैरेंट टॉप के साथ ब्लेजर और पैंट को पहने दिखीं।
विज्ञापन

5 of 6
blazer dress - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ अक्सर लीक से हटकर कपड़ों को चुनते दिख जाती है। लेकिन वो भी पैंट सूट के मोह से बच नहीं पाई। इस पावर ड्रेसिंग सेंस को फॉलो करते हुए फ्लोरल प्रिंट के ब्लेजर और फिटिंग पैंट में कटरीना कैफ लाजवाब दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
blazer dress - फोटो : instagram
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे पैंट सूट के साथ कई बार एक्सपेरिमेंट करते दिखीं। फिगर फिटिंग एंकल लेंथ पैंट के साथ ब्लेजर को मैच कर अनन्या का लुक काफी स्मार्ट सा दिख रहा था। तो वहीं ओवरसाइज ब्लेजर संग डिजाइनर ब्रा पहन मिस पांडे काफी ग्लैमरस नजर आईँ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें