यामी गौतम और उनका फैशन स्टाइल हमेशा से ही सुर्खियों में रहता है। वह अपने शानदार फैशन सेंस से फैंस को मंत्रमुग्ध करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा होगा जब यामी गौतम ने अपने अनोखे फैशन स्टेटमेंट से लोगों को प्रभावित नहीं किया हो। पारंपरिक एथनिक ड्रेस कोड हो या वेस्टर्न कपड़े, वह कभी भी अपने स्टाइल से फैंस पर असर छोड़ने में विफल नहीं हुई हैं। शादी के बाद तो यामी का स्टाइल स्टेटमेंट और भी अधिक प्रभावशाली हो गया है। हाल के दिनों में यामी ने कई ऐसे फैशन स्टाइल के जरिए ये दर्शाया कि वेस्टर्न परिधानों के साथ पारंपरिक ज्वेलरी कैरी कर नवविवाहित लड़कियां मॉडर्न टच का विकल्प कैसे अपना सकती हैं। यामी गौतम अपने ट्रेडिशनल लुक, ग्लैमरस अदाओं और बोल्ड अंदाज से तहलका मचाती रहती हैं। यामी गौतम ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो किसी क्वीन से कम नहीं लग रहीं। आप भी यामी गौतम के फैशन स्टाइल को आसानी से कैरी कर सकते हैं।