फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूबहू प्रियंका चोपड़ा जैसा लहंगा पहन दुल्हन बनी 'दंगल गर्ल', देखें बबीता के शादी से मेहंदी तक के लुक

Mon, 02 Dec 2019 04:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
'दंगल गर्ल' व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट शादी के बंधन में बंध गईं । अपने खास मौके पर लाल जोड़े में सजी बबिता बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। फैशन डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइनर लहंगे में तैयार बबीता के शादी का जोड़ा हूबहू प्रियंका चोपड़ा के शादी के जोड़े जैसा था। 'लाल लहंगा' डिजाइनर का मास्टर पीस कहा जाता है, जो सब्यसाची ने प्रियंका चोपड़ा जोनस की शादी के लिए तैयार किया था। बबीता फोगाट इस जोड़े में खूब जच रही थीं।
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट रविवार रात भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में साधारण ढंग से शादी के सात फेरे लिए। सिंपल-सोबर बबीता ने मेकअप और मैचिंग ज्वेलरी के साथ लुक पूरा किया। वहीं विवेक ऑफ व्हाइट शेरवानी में जच रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
मेहंदी के फंक्शन में बबीता का कूल लुक देखने को मिला। बबिता ने पीले रंग का क्रॉप टॉप, फ्लोरल प्रिंट बॉटम वियर और  मैचिंग श्रग के साथ लुक को पूरा किया है। बबीता ने हाथ और पैर पर लगी खूबसूरत मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
विवेक केवल 21 लोगों के साथ लेकर 'दंगल गर्ल' को ब्याहने पहुंचे। बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया है और शादी बिन दहेज के संपन्न हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें