फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day Gifts: वुमन डे पर अपनी सुपरमॉम को दें ये रॉयल साड़ियां, जो होगी उनके लिए परफेक्ट गिफ्ट

Sat, 01 Mar 2025 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gift ideas for mom: अगर आप अपनी मम्मी के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, तो एक खूबसूरत साड़ी से बेहतर और क्या हो सकता है? पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइनों तक, एक शानदार साड़ी न सिर्फ उनके स्टाइल को निखारेगी, बल्कि उन्हें आपका प्यार और सम्मान भी महसूस कराएगी। चाहे जन्मदिन हो, एनिवर्सरी, मदर्स डे या कोई और खास मौका। तो इस वुमन डे पर मां के लिए एक प्यारी साड़ी गिफ्ट करें और उनके दिन को बना दें यादगार।
विज्ञापन
1 of 5
वुमन डे पर अपनी मां को दें ये खूबसूरत साड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
8 मार्च को महिला दिवस है। इस दिन नारी शक्ति को नमन किया जाता है। महिलाएं हमारे समाज का अडिग स्तम्भ हैं, जिनके होने से समाज और राष्ट्र का निर्माण और विकास संभव हैं। महिलाएं घर-परिवार ही नहीं बनाती और संवारती, बल्कि राष्ट्र निर्माण में जिन महापुरुषों का योगदान रहा है, जारी है या होगा, उनके जन्म से पोषण तक का जिम्मा महिलाओं पर ही होता है।

मां के चेहरे की मुस्कान दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ होती है। अगर आप अपनी मम्मी के लिए कुछ खास गिफ्ट देने का सोच रहे हैं, तो एक खूबसूरत साड़ी से बेहतर और क्या हो सकता है? पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइनों तक, एक शानदार साड़ी न सिर्फ उनके स्टाइल को निखारेगी, बल्कि उन्हें आपका प्यार और सम्मान भी महसूस कराएगी। चाहे जन्मदिन हो, एनिवर्सरी, मदर्स डे या कोई और खास मौका। तो इस वुमन डे पर मां के लिए एक प्यारी साड़ी गिफ्ट करें और उनके दिन को बना दें यादगार।
विज्ञापन

2 of 5
वुमन डे पर अपनी मां को दें ये खूबसूरत साड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
1. कांजीवरम सिल्क साड़ी
अगर आपकी मम्मी को ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद है, तो कांजीवरम सिल्क साड़ी एक शानदार विकल्प है। इसके चमकदार रंग, सुंदर बॉर्डर और सिल्क फैब्रिक इसे बेहद खास बनाते हैं। यह साड़ी आज कल काफी ज्यादा ट्रेंड में है और आपकी मम्मी पर खूब अच्छी भी लगेगी।
विज्ञापन

3 of 5
वुमन डे पर अपनी मां को दें ये खूबसूरत साड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
2. बनारसी सिल्क साड़ी
यह साड़ी बहुत ही ग्रेसफुल और क्लासिक होती है। गोल्डन जरी वर्क और रिच टेक्सचर इसे खास अवसरों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। बनारसी साड़ी का फैशन कभी भी खत्म नहीं होता है। ऐसे में आप मम्मी को गिफ्ट करने के लिए इस साड़ी का चुनाव कर सकते हैं।

4 of 5
वुमन डे पर अपनी मां को दें ये खूबसूरत साड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
3. चिकनकारी साड़ी
अगर आपकी मम्मी को हल्की और एलीगेंट साड़ियां पसंद हैं, तो लखनऊ की चिकनकारी साड़ी बेस्ट रहेगी। यह गर्मियों के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन है। गर्मी का मौसम वैसे भी जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में आप यह साड़ी अपनी मम्मी को गिफ्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वुमन डे पर अपनी मां को दें ये खूबसूरत साड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
4. पटोला या बांधनी साड़ी
अगर आपकी मम्मी को रंग-बिरंगी और ट्रेडिशनल डिजाइन पसंद है, तो गुजरात और राजस्थान की ये साड़ियां अच्छा विकल्प हैं। यह फेस्टिव और खास मौकों पर पहनने के लिए एकदम सही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें