फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: सर्दियों में ऑफिस में दिखना है स्टाइलिश, तो महिलाएं पहनें ये विंटर वियर

Mon, 29 Nov 2021 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस विंटर वियर - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ ही ठंड से बचने के लिए लड़कियों को कपड़ों के चुनाव में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं तक को अपने आउटफिट का चयन सोच समझ कर करना होता है ताकि सर्द हवाओं से तो बचा जा सके, साथ ही आप देखने में भी फैशनेबल और स्टाइलिश लगें। अगर कामकाजी महिलाएं हैं और रोजाना ऑफिस जाना होता है तो गर्मियों की तुलना में उनके पास सर्दियों के कपड़ों में कम विकल्प मिलते हैं। वह महंगे से महंगे डिजाइनर कपड़े कैरी कर लें लेकिन ऊपर से ब्लेजर,जैकेट या कार्डिगन कैरी करना होता है, जिससे उनका स्टाइलिश आउटफिट छिप जाता है। अगर ऐसा आपके साथ भी है और सर्दियों में हर दिन आपको ऑफिस में सबसे बेस्ट लुक चाहिए तो यहां आपको विंटर वियर ऑफिस फैशन टिप्स दिए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप दिख सकती हैं सबसे गाॅर्जियस।
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस विंटर वियर - फोटो : instagram/divyakhoslakumar
अगर आप वेस्टर्न या फाॅर्मल वियर कैरी करती हैं तो सर्दियों में इस तरह के पैंट सूट आपको ट्रेंडी लुक देंगे। आजकल अधिकतर लड़कियां ब्लेजर पहनना पसंंद करती हैं। आप ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट को पेयर करें। चाहें तो जींस के साथ भी इस तरह के लुक को अपना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस विंटर वियर - फोटो : instagram/deepikapadukone
सिंपल पर अलिजेंट दिखने की चाह है तो वुलन स्वेटर भी पहन सकती हैं। पूरा दिन ऑफिस में बैठना होता है तो कंफर्टेबल लुक के लिए इस तरह का लूज स्वेटर पहनें। आप कार्डिगन भी वियर कर सकती हैं। 

4 of 5
ऑफिस विंटर वियर - फोटो : Instagram/yamigautam
अगर इंडियन कपड़े पहन रही हैं तो मैंचिंग कलर का ब्लेजर को पेयर कर सकती हैं। शाॅर्ट ब्लेजर साड़ी लुक को स्टाइलिश और माॅडर्न बनाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस विंटर वियर - फोटो : Instagram/Sonamkapoor
आप किसी भी तरह के कुर्ता, साड़ी पर लाॅन्ग ओवर कोट को पहन सकती हैं। ये क्लासी लुक ऑफिस में आपको अधिक प्रभावशाली बना देगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें