फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दीपिका पादुकोण के सर्दियों वाले फैशन ने जीता था फैंस का दिल, एक से बढ़कर एक स्वेटर पहने आईं थी नजर

Tue, 22 Dec 2020 04:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fashion - फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण भले ही इन दिनों सोशल मीडिया पर कम एक्टिव हों। लेकिन आने वाले समय में वो लगातार व्यस्त रहने वाली हैं। पिछले दिनों लगतार वो मुंबई में शूटिंग करती दिख रही हैं। वहीं उनके फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बैचेन है। एक्टिंग ही नहीं दीपिका अपने फैशन से भी प्रशंसकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। फिर वो चाहे उनका रेड कार्पेट लुक हो या फिर किसी आउटिंग के लिए पहनी ड्रेस। साल 2020 की शुरूआत में फिल्म के प्रमोशन के लिए वो एक से बढ़कर विंटर स्टाइल अपनाती दिखीं थीं। जिसे देख फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी। तो चलिए देखें दीपिका के वो लुक जिसमें स्वेटर के साथ भी वो गजब की स्टाइलिश नजर आईं। वहीं कोई भी लड़की चाहे तो इन लुक्स की नकल कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
fashion - फोटो : अमर उजाला
जनवरी महीने में जब दीपिका फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची थीं। तो खुद को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए उन्होंने शानदार स्वेटर पहने थे। वहीं इन स्वेटर को इतने स्टाइलिश तरीके से दीपिका पहने दिखीं कि हर किसी की निगाह उन पर ही ठहर गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
fashion - फोटो : insatgram
स्वेटर ड्रेस
'छपाक' के प्रमोशन के लिए पहुंची दीपिका ने लाल रंग का स्टाइलिश इरडम का स्वेटर ड्रेस पहन रखा था। जिस पर काले रंग के खूबसूरत बटन लगे हुए थे। वहीं इस ड्रेस के ऊपर लाल रंग का फ्लोरल ट्रेंच कोट दीपिका के लुक को आकर्षक दिखा रहा था। इसके साथ ही काले रंग के स्टॉकिंग्स के साथ पम्प्स पहन रखे थे। जिसमें उनका लुक सर्दियों के अनुसार बिल्कुल परफेक्ट और स्टाइलिश दिख रहा था।

4 of 6
fashion - फोटो : insatgram
टर्टल नेक स्वेटर
दीपिका पादुकोण स्वेटर ड्रेस से पहले हल्के गुलाबी रंग के टर्टल नेक स्वेटर संग गुलाबी सिगरेट पैंट में नजर आईं थीं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। एमिलिया विस्टीड के इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ दीपिका ने मेसी पोनीटेल के साथ ही न्यूड लिप्स और मैटेलिक आई मेकअप कर रखा था।दीपिका का ये सर्दियों वाला लुक बेहद खूबसूरत था। 
विज्ञापन

5 of 6
fashion - फोटो : Amar Ujala
केवल यहीं नहीं दीपिका एयरपोर्ट पर भी जमकर सर्दियों वाले फैशन को फॉलो करते दिखीं थीं। वहीं उनके इन लुक्स ने जमकर सुर्खियां भी बटोरी थीं। दीपिका ने टर्टल नेक ग्रे रंग के स्वेटर के साथ ग्रे रंग की पैंट के साथ mauve stilettos को बहुत ही अच्छे से कैरी किया है। साथ में मैचिंग का पर्स कमाल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fashion - फोटो : insatgram
दीपिका के ये सारे लुक बेहद आकर्षक हैं। जिन्हें कोई भी लड़की बड़े ही आसानी से कॉपी कर सकती है। तो अगर इस सर्दी आप भी किसी लंच डेट पर जाने वाली हैं। तो दीपिका के ये लुक ना केवल सर्दी से बचाएंगे बल्कि स्टाइलिश भी भरपूर दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें