madhuri dixit
- फोटो : instagram
दरअसल, माधुरी ने इंस्टाग्राम पर मैजेंटा कलर की छोटी सी फ्रॉक में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसे देख फैंस दीवाने हो गए हैं। माधुरी ने जिस फ्रॉक को पहन रखा है उसकी स्लीवलेस डिजाइन और राउंड नेक पर रफल डिजाइन बना हुआ है। वहीं इस ड्रेस का कपड़ा काफी पारदर्शी है। इस ड्रेस को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कमर पर मैचिंग की सैटिन की बेल्ट लगी हुई है। वहीं माधुरी ने इस खूबसूरत सी ड्रेस को मैट बेस मेकअप के साथ कपड़े से मिलती-जुलती लिपस्टिक लगाकर इस लुक को पूरा किया है। जबकि बालों में हल्के कर्ल्स उनको बेहद खूबसूरत दिखा रहे हैं।