फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Shopping: खरीदना है स्वेटर तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना ठंड नहीं रुकेगी और पैसे भी होंगे बर्बाद

Wed, 25 Dec 2024 04:19 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वेटर खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप आरामदायक और उचित स्वेटर खरीद सकें।
विज्ञापन
1 of 6
खरीदना है स्वेटर तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
Winter Shopping tips: दिसंबर का महीना चल रहा है, ऐसे में हर कोई घूमने-फिरने भी जा रहा है। इस मौसम में लोग सर्दी से बचाव के साथ-साथ स्टाइलिश दिखने के लिए भी वुलेन कलेक्शन खरीदते हैं। महिलाओं से लेकर पुरुष तक इस सीजन में अच्छे-अच्छे स्वेटर खरीदते हैं।

वैसे तो स्वेटर सस्ते से लेकर महंगे तक हर दाम में मिल जाते हैं, लेकिन कई बार लापरवाही और पहचान न होने की वजह से हम खराब क्वालिटी का स्वेटर खरीद लेते हैं। इस वजह से न सिर्फ पैसे बर्बाद होते हैं, बल्कि सर्दी में भी परेशान होना पड़ता है।

इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप अच्छा स्वेटर खरीद सकते हैं। यदि आप हमारी बताई गई बातों को फॉलो करके स्वेटर खरीदेंगे तो आपसे पैसे का व्यय सही जगह होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
क्वालिटी हो सही - फोटो : instagram
क्वालिटी हो सही
 
कई बार हम भारी-भारी स्वेटर तो खरीद लेते हैं, लेकिन वो हमें सर्दी से नहीं बचा पाते। ऐसा उसकी खराब क्वालिटी की वजह से होता है। ऐसे में हमेशा स्वेटर की क्वालिटी पर ध्यान दें। अच्छी क्वालिटी का स्वेटर भले ही पतला हो लेकिन ये फिर भी सर्दी से बचाव कर लेता है। 
विज्ञापन

3 of 6
फैब्रिक का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
फैब्रिक का रखें ध्यान

स्वेटर सिर्फ ऊन के ही नहीं आते हैं। अलग-अलग स्वेटर का अलग-अलग  फैब्रिक होता है। ऊन सर्दी से बचाव के लिए अच्छा होता है, जबकि कैशमीर हल्का और मुलायम होता है। यदि आप हल्के स्वेटर की तलाश में हैं, तो कॉटन या एक्रिलिक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Skin Care Tips: चेहरे की रंगत बिगाड़ सकती हैं ये गलतियां, स्किन केयर करते समय खासतौर पर रखें ध्यान

4 of 6
सही होना चाहिए साइड - फोटो : instagram
सही होना चाहिए साइड

स्वेटर का आकार हमेशा सही होना चाहिए। ये न तो बहुत तंग होना चाहिए और न ही बहुत ढीला। स्वेटर का आकार आपके शरीर के आकार के अनुसार होना चाहिए ताकि आप उसमें आरामदायक महसूस करें। टाइट होने पर ये आपको परेशान कर सकता है, वहीं ढीला होने पर ये ठंड से बचाव नहीं कर पाएगा।  
विज्ञापन

5 of 6
स्वेटर के प्रकार पर दें ध्यान - फोटो : instagram
स्वेटर के प्रकार पर दें ध्यान

स्वेटर खरीदते समय उसके प्रकार पर खास ध्यान दें। यदि आपको ट्रेंडी लुक चाहिए तो फिटेड या स्लिम कट चुनें, जबकि अगर आपको आरामदायक या कंफर्टेबल लुक चाहिए, तो रैग्लान या ओवरसाइज्ड स्वेटर चुन सकते हैं। हर प्रकार का स्वेटर पहनने का तरीका और स्टाइल अलग ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सही हो ब्रांड - फोटो : instagram
सही हो ब्रांड

अच्छे ब्रांड्स का स्वेटर गुणवत्ता और आराम में बेहतर होते हैं, लेकिन बजट के अनुसार भी सही विकल्प चुनें। ये जरूरी नहीं है कि महंगे स्वेटर हमेशा उच्च गुणवत्ता के हों, इसलिए मोलभाव करना न भूलें। मोलभाव करके आप सही दाम में स्वेटर पा सकते हैं। इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप एक बेहतरीन स्वेटर खरीद सकते हैं, जो न केवल आरामदायक होगा, बल्कि स्टाइलिश भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें