फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Party 2024 Makeup Looks: जाना है क्रिसमस पार्टी में तो ऐसे करें मेकअप, जानें इसके सही और आसान स्टेप

Wed, 25 Dec 2024 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको क्रिसमस पार्टी में जाना है तो अपने लुक को खास मेकअप से कंप्लीट करें। यहां हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
जाना है क्रिसमस पार्टी में तो ऐसे करें मेकअप - फोटो : instagram
Christmas Party 2024 Makeup Looks: आज दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से सभी चर्चों में लोगों की भीड़ लगी हुई है। हर कोई नहा-धोकर चर्च जा रहा है। ये दिन खुशियों का दिन होता है, ऐसे में हर कोई एक-दूसरे के घर भी जाता है। बहुत से लोग क्रिसमस के दिन पार्टी का आयोजन करते हैं।

यदि आपको भी आज किसी पार्टी में जाना है औप आप वहां अपना जलवा दिखाना चाहती हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। यहां हम आपको आसान विधि से मेकअप करने के कुछ टिप्स देंगे, जिसकी मदद से आप अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पहले स्किन को करें तैयार - फोटो : Adobe stock
पहले स्किन को करें तैयार

मेकअप करने से पहले अपना चेहरा अच्छी तरह से साफ करें। चेहरा साफ करने के बाद उसपर अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे। इसके बाद एक अच्छा प्राइमर लगाएं ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। प्राइमर का इस्तेमाल अवश्य करें।  

Christmas 2024: अपने छोटे बच्चे को बनाना है सांता क्लॉज तो इन बातों का रखें ध्यान, देखकर हर कोई कहेगा 'क्यूट'
विज्ञापन

3 of 7
अब बारी है बेस मेकअप की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है बेस मेकअप की

बेस मेकअप का सही होना काफी जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन लगाएं और इसे ब्लेंड करें। डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें। फाउंडेशन और कंसीलर को सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं।  

4 of 7
कैसा हो आई मेकअप - फोटो : instagram
कैसा हो आई मेकअप

अपने क्रिसमस पार्टी लुक को खास बनाने के लिए आईमेकअप भी खास ही रखें। इसके लिए रेड, गोल्ड, या सिल्वर टोन का आईशैडो चुनें जो क्रिसमस थीम के अनुसार हों। इसके साथ ही आईलाइनर और काजल से अपनी आंखों को डिफाइन करें। मस्कारा का इस्तेमाल अवश्य करेंं, ताकि आंखें अच्छी दिखें।  
विज्ञापन

5 of 7
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी - फोटो : instagram
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी

अपने आउटफिट के हिसाब से ही गालों पर पीच या पिंक शेड का ब्लश लगाएं। ये चेहरे की खूबसूरीत को बढ़ा देगा। इसके साथ गालों की हड्डियों, नाक की टिप, और ब्रो बोन पर हाइलाइटर लगाएं ताकि ग्लोइंग लुक आए।  
विज्ञापन

6 of 7
ऐसी हो लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
ऐसी हो लिपस्टिक

अपने आउटफिट के हिसाब से रेड, मैरून, या बरगंडी लिपस्टिक का चयन करें। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से होंठों को डिफाइन करें और फिर लिपस्टिक लगाएं, इससे ये ज्यादा प्यारी दिखेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस बात का भी रखें ध्यान - फोटो : instagram
इस बात का भी रखें ध्यान

हेयर स्टाइल बनाते समय ध्यान रखें कि आपके बालों का स्टाइल और आउटफिट आपकी मेकअप थीम से मेल खाना चाहिए। यदि अगर आप ग्लिटर पसंद करती हैं, तो आईशैडो या हाइलाइटर में थोड़ा ग्लिटर ऐड कर सकती हैं। मेकअप को नेचुरल रखने की कोशिश करें, अगर पार्टी दिन में हो रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें