फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Fashion: सर्दियों में दिखाना है स्टाइल तो इन अभिनेत्रियों के लुक्स पर डालें एक नजर

Tue, 02 Jan 2024 03:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सर्दी के मौसम में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
Winter Fashion: जब गर्मी का मौसम चल रहा होता है, तो लोगों के पास स्टाइलिश दिखने के कई विकल्प होते हैं लेकिन जब बात सर्दियों की आती है तो ये दुविधा आ ही जाती है कि कैसे कपड़े पहनकर खुद को स्टाइलिश दिखा सकते हैं।

दरअसल, सर्दी के मौसम में स्टाइल दिखने के साथ-साथ सर्दी से बचाव करना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप अपना ध्यान नहीं रखेंगे तो तबियत खराब होने की संभावना भी रहती है। ऐसे में स्टाइलिश दिखने के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की भी काफी जरूरत होती है।

अगर आप भी कुछ ऐसा ही लुक कैरी करने का सोच रहीं हैं जो स्टाइलिश भी दिखे और जिसे कैरी करने के बाद आपको सर्दी भई ना लगे तो आज का लेख आपके लिए है। हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के विंटर लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद स्टाइलिश हैं। ये अभिनेत्रियां अक्सर विदेश में ही रहती हैं, ऐसे में इनके लुक्स काफी प्यारे होते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
सोनम कपूर

अगर आपको ड्रेस पहनना पसंद है तो सर्दियों में भी इस तरह की वुलेन ड्रेस के साथ आप ऐसा कोट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ लॉग बूट्स बेहद क्लासी लुक देंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
स्कर्ट-टॉप लुक

सोनम कपूर को बॉलीवुड की स्टाइलिश डीवा कहा जाता है। ऐसे में आप उनके विंटर कलेक्शन से टिप्स ले सकती हैं। उनका ये स्कर्ट-टॉप लुक भी सर्दियों के हिसाब से काफी प्यारा है। आप इसके साथ ओवर कोट पहन सकती हैं। 

4 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
परिणीति चोपड़ा 

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर विदेश में ही रहती हैं। ऐसे में उनके विंटर लुक्स बेहद कमाल के होते हैं। अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहती हैं तो ब्लैक लैगिंग्स के साथ इसी तरह का स्वेटर काफी प्यारा लुक देता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
ओवर कोट के साथ पहनें कैप

इस तरह का ओवर कोट आजकल काफी चलन में है। ऐसे में आप इस तरह को ओवर कोट के साथ जींस पहन सकते हैं। इसके साथ कैप पहनकर आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स की वजह से हमेशा लोगों की सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनका हर लुक काफी क्लासी होता है। सर्दियों में अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो एक्ट्रेस का ये लुक एक बेहतर विकल्प है। इस तरह का स्वेटर आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Winter Fashion Tips - फोटो : instagram
जैकेट लुक दिखेगा कूल

अगर आप सर्दियों में कूल दिखना चाहती हैं, तो डेनिम जींस के साथ इस तरह की बॉम्बर जैकेट आप पहन सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश लुक देने का काम करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें