Lohri Outfit Ideas: लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी की काफी धूम दिखाई देती है। इस त्योहार में लोग अपनी पहली फसल का भोग अग्नि देव को लगाते हैं। इसके लिए वो आग के चारों और चक्कर लगाते हुए उसमें तिल, गुड़, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। इस दौरान पुरुष और महिलाएं पारंपरिक तौर पर ही तैयार होते हैं। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो वो बेहद ही खूबसूरत तरह से लोहड़ी के पर्व के लिए तैयार होती हैं।
अगर आपके घर में भी ये त्योहार मनाया जाता है या फिर आप पहली बार इसमें शामिल होने का सोच रहीं हैं तो हम आपको कुछ ऐसे लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिससे टिप्स लेकर आप लोहड़ी के लिए तैयार हो सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ अभिनेत्रियों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पंजाबी लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद ही खूबसूरत हैं।