फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: ओवरकोट को इन चार तरीकों से करें स्टाइल

Sat, 31 Dec 2022 01:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लाॅन्ग कोट - फोटो : Instagram/deepikapadukone
सर्दियों में ठंड से बचने के साथ ही स्टाइलिश दिखना है तो वॉर्डरोब में ओवरकोट को जरूर रखें। एक लांग ओवरकोट आपको बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के स्टाइलिश दिखाने में मदद करेंगे। बस जरूरत है इसे सही तरीके से मिक्स एंड मैच करने की। तो चलिए जानें लांग ओवरकोट को आप किन कपड़ों के साथ कैरी कर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 
नए साल की पार्टी में अगर आप ठंड से बचना चाहती हैं तो इस तरह के लांग ओवरकोट को पहन सकती हैं। आपको स्वेटर या जैकेट पर अलग से जेब ढीली करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
overcoat - फोटो : instagram
पैंट्स के साथ 
डार्क मरून या ब्लैक शेड के ओवरकोट को अपनी वॉर्डरोब में जरूर जगह दें। ये आपको फॉर्मल के साथ ही पार्टी के लिए भी रेडी लुक देगा। लांग ओवरकोट को सर्दियों के मौसम में व्हाइट या टैन ब्राउन कलर के पैट्स के साथ मैच करें। साथ में ब्लैक टॉप के साथ पेयर करें। ये काफी स्टाइलिश दिखेगा। पैंट्स के साथ स्ट्रैपी डिजाइन की हील्स को पहनें, तो लुक शानदार नजर आएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
overcoat - फोटो : instagram
लेदर स्कर्ट
अगर आप थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो लेदर स्कर्ट के साथ ओवरकोट को पेयर करें। साथ में न्यूड शेड के क्रॉप टॉप को पहनें। ये लुक ग्लैमरस दिखता है। अगर स्कर्ट में स्लिट कट हो तो और भी आकर्षक लुक मिलेगा। लेदर स्कर्ट के साथ एंकल लेंथ बूट्स खूबसूरत लगते हैं।

4 of 5
overcoat - फोटो : instagram
क्रॉप टॉप
लांग ओवरकोट को पहन रही हैं तो साथ में क्रॉप स्वेटर या टॉप को पेयर करें। टर्टल नेक डिजाइन के क्रॉप टॉप काफी स्टाइलिश दिखते हैं और आकर्षक नजर आते हैं। आप चाहें तो वी प्लजिंग नेकलाइन के टॉप को भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
overcoat - फोटो : instagram
जैगिंग्स और बूट
लांग ओवरकोट को ऑल ब्लैक लुक से पार्टी रेडी बना सकती हैं। ब्लैक टॉप और ब्लैक टाइट्स के साथ ब्लैक लांग बूट्स पहनें। साथ में ओवरकोट के जरिए अपने कर्व्स को डिफाइन करें। ये लुक काफी एक्सपेंसिव और स्टाइलिश दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें