फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Blouse Design Ideas: वेलवेट से जैकेट स्टाइल तक, सर्दियों के लिए बेस्ट हैं लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन

Wed, 03 Dec 2025 04:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Blouse Design Ideas:सर्दी के मौसम में ठंडी हवाओं से बचना है लेकिन साड़ी में पारंपरिक और स्टाइलिश लुक भी चाहिए तो इस तरह के विंटर ब्लाउज डिजाइन को अपनाएं।
विज्ञापन
1 of 6
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram
Winter Blouse Design Ideas : सर्दियां शुरू हो गई हैं और साथ में शादी-बारातोंं का सीजन भी आ गया है। अब इस कड़कड़ाती ठंड में आपको किसी शादी या पार्टी में शामिल भी होना है लेकिन स्टाइल के साथ काॅम्प्रमाइज भी नहीं करना है। किसी अन्य पार्टी वियर के साथ आप ब्लेजर, स्वेटर आदि को टीमअप करके स्टाइलिश वियन आउटफिट कैरी कर लेते हैं, लेकिन अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो ठंड में ब्लाउज़ चुनना सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।

ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि पारंपरिक लुक भी बना रहे, लेकिन ठंड भी न लगे तो ध्यान आपको साड़ी या शाॅल पर नहीं, ब्लाउज की डिजाइन पर देने की जरूरत है। सर्दी चाहे कितनी भी हो, बस सही ब्लाउज़ चुनकर आप पार्टी में सबकी नजरों का केंद्र बन सकती हैं। यहां सर्दियों के लिए कुछ लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन के आइडिया दिए जा रहे हैं, इन्हें अपनाकर आप पारंपरिक लुक में गर्माहट भी पाएंगी और साथ में एलीगेंस व ग्लैम में भी कोई कमी नहीं आएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram
सर्दियों के लिए ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइन

हाई नेक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज

गर्दन को कवर करके यह ब्लाउज ठंड से बचाता है और शाही अंदाज भी देता है। रेशम, वेलवेट या जॉर्जेट पर जरीन कढ़ाई इसे और रॉयल बनाती है। हाई नेक ब्लाउज डिजाइन पारंपरिक को वेस्टर्न टच भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram
फुल स्लीव्स ब्लाउज

फुल स्लीव ब्लाउज हर सीजन में राॅयल लुक देता है लेकिन आप सर्दियों में वेलवेट या ब्रोकेड स्टाइल में पूरी बाजू की अस्तीनों वाले ब्लाउज तैयार कराएं। ये सर्दी से भी बचाते हैं और लुक भी स्टाइलिश देते हैं। ब्लाउज में वेलवेट की रिचनेस और गर्माहट सर्दियों के लिए परफेक्ट है। खासतौर पर गहरे रंग मरून, ब्लैक, नेवी ब्लू रात की पार्टियों में दमकते हैं।

4 of 6
Puffed Sleeves Blouse - फोटो : instagram
पफ्ड शोल्डर फैब्रिक ब्लाउज

इस तरह के ब्लाउज डिजाइन 70 के दशक का क्लासिक ग्लैम लुक देते थे। लेकिन ये अब फिर ट्रेंड में हैं। पफ्ड शोल्डर ब्लाउज डिजाइन लुक आपको ट्रेंडी और अलग दिखाता है। ये ब्लाउज ठंड को मात देता है और फ्लोरल या सीक्विन वर्क इसे पार्टी-रेडी बनाता है।
विज्ञापन

5 of 6
jacket Style Blouse - फोटो : instagram
जैकेट स्टाइल ब्लाउज

सर्दियों के लिए ये ब्लाउज डिजाइन काफी सहज और गर्माहट देने वाले हैं। खास बात ये है कि जैकेट ब्लाउज डिजाइन एक स्टेटमेंट है। खूबसूरत फ्रंट-ओपन जैकेट स्टाइल ब्लाउज़ किसी भी साधारण साड़ी को ग्रैंड लुक दे देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Instagram
ब्रोकेड ब्लाउज फुल कवर

इस तरह के ब्लाउज डिजाइन पारंपरिक भारतीय शान हैं। भारी री कपड़ा खुद ही ठंड से बचाता है और दुल्हन से लेकर ब्राइड्समेड सबके लिए परफेक्ट है। आप ब्रोकेड ब्लाउज डिजाइन को अपनाकर एलिगेंस और स्टाइल दोनों के साथ ठंडी हवा से बचाव भी पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें