फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा के इन साड़ी लुक्स को देखकर आप फिर से दिल हार बैठैंगे

Tue, 02 Dec 2025 03:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest Saree Looks Of Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु और द फैमिली मैन के को-क्रिएटर राज निदिमोरु की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में हम आपको सामंथा के कुछ लेटेस्ट साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सामंथा के साड़ी लुक्स देखकर आप फिर दिल हार बैठैंगे - फोटो : instagram
Latest Saree Looks Of Samantha Ruth Prabhu: महीनों की अटकलों के बाद, सामंथा रुथ प्रभु और द फैमिली मैन के को-क्रिएटर राज निदिमोरु ने आखिरकार शादी कर ली है। दोनों ने अपने शादी के कार्यक्रम को बेहद निजी रखा। शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवारजन ही मौजूद थे।

जैसे ही शादी की तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने उनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। सामंथा का लाल साड़ी में दुल्हन के रूप में लुक न केवल बेहद खूबसूरत था, बल्कि ये बाकी लड़कियों के लिए प्रेरणा भी बन सकता है। उनका यह लुक लोगों के दिलों को छूने में सफल रहा, और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। हमेशा सामंथा का साड़ी लुक क्लासिक और रॉयल था, जिसमें पारंपरिक भारतीय संस्कृति की झलक थी।

इसी के चलते आज हम हम आपको सामंथा के कुछ अन्य खूबसूरत साड़ी लुक्स भी दिखाएंगे, जो उन्होंने अपनी फिल्मों और सार्वजनिक आयोजनों में पहने थे। इन लुक्स ने हमेशा ही फैंस को उनका दीवाना बना दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा का वेडिंग लुक - फोटो : instagram
सामंथा का वेडिंग लुक

सामंथा ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत सी लाल साड़ी पहनी थी, जिसपर गोल्डन रंग का बॉर्डर था। लाल रंग की इस हैवी एंबॉयड्री साड़ी को एक्ट्रेस ने मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पेयर किया था। हाथो में मिनिमल मेहंदी के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। उनका ये पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
फ्यूजन साड़ी लुक - फोटो : instagram
फ्यूजन साड़ी लुक

अब नजर डालते हैं सामंथा के फ्यूजन लुक पर तो इस पेस्टल रंग की फ्यूजन साड़ी को उन्होंने काफी अलग अंदाज में कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने पल्लु को अलग स्टाइल में ड्रेप किया है। खुले बाल और कमर में बेल्ट से उनका साड़ी लुक बाकियों से अलग दिख रहा है। 

4 of 6
फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
फ्लोरल साड़ी

फ्लोरल साड़ी को खूबसूरत तरह से कैरी करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। बॉर्डर वाली ऐसी फ्लोरल साड़ी अगर आप भी कैरी करेंगी तो आपकी तारीफ करते लोग थकेंगे नहीं। आप इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला रख सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
गोल्डन साड़ी - फोटो : instagram
गोल्डन साड़ी

इस गोल्डन साड़ी में सामंथा किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं हैं। गोल्डन रंग को कैरी करना भी मुश्किल होता है, क्योंकि ये हर किसी पर अच्छा नहीं लगता। ऐसे में अगर आपके पास कोई प्लेन गोल्डन साड़ी है, तो उसे सामंथा की तरह ही खास अंदाज में कैरी करें। इसके साथ आप जूड़ा बनाकर रख सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साड़ी विद कोर्सेट - फोटो : instagram
साड़ी विद कोर्सेट

युवा लड़कियों की पसंद कोर्सेट को किस तरह से साड़ी के साथ कैरी करना है, उसके लिए भी आप सामंथा के लुक से टिप्स ले सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सामंथा ने प्लेन साड़ी के साथ कोर्सेट कैरी किया है। हैवी वर्क वाला कोर्सेट उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें