Why Woman Love To Wear Silk Lehenga: आज के समय में भारी-भरकम लहंगे की जगह महिलाएं सिल्क के लहंगों को प्राथमिकता दे रही हैं। इसकी वजह क्या है, आज हम इसी पर बात करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
क्यों महिलाओं की पसंद बन रहे सिल्क के लहंगे ?
- फोटो : instagram
Why Woman Love To Wear Silk Lehenga: एक समय तक शादी-विवाह और फेस्टिव सीजन में भारी और कढ़ाई वाले लहंगे महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं लेकिन बदलते फैशन ट्रेंड और लाइफस्टाइल के साथ अब महिलाओं की पसंद भी बदल रही है। आज के समय में भारी-भरकम लहंगों की जगह सिल्क के लहंगे तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। न सिर्फ आम महिलाएं, बल्कि कई बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्रियां भी खास मौकों पर सिल्क लहंगों को चुनती नजर आ रही हैं।
हाल ही में कई अभिनेत्रियों को सिल्क के लहंगे पहने देखा गया था, जिसमें वो कमाल की लग रहीं हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों महिलाएं भारी लहंगों को छोड़कर सिल्क के लहंगों का चयन कर रही हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सिल्क के लहंगे क्यों बनते जा रहे हैं महिलाओं की पहली पसंद।
विज्ञापन
2 of 5
हल्का और आरामदायक
- फोटो : instagram
हल्का और आरामदायक
सिल्क के लहंगों की सबसे बड़ी खासियत यही होती है। सिल्क के लहंगे भारी कढ़ाई वाले लहंगों की तुलना में हल्के होते हैं, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनना आसान रहता है। इसे पहनकर आपको कभी थकान नहीं होती है। शादी के मौके पर आप इसे रातभर पहनकर रख सकती हैं, और आपको थोड़ी उलझन भी नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 5
मिलता है रॉयल लुक
- फोटो : instagram
मिलता है रॉयल लुक
भारी-भरकम लहंगे पहनने के बाद लुक कॉमन ही रहता है, जबकि अगर आप सिल्क फैब्रिक के लहंगे पहनेंगी तो आपका लुक रॉयल लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सिल्क फैब्रिक अपने आप में ही रिच लुक देता है, जिसे ज्यादा हैवी वर्क की जरूरत नहीं होती। इसपर जो जरी का काम होता है, उसी की वजह से इसका लुक काफी रॉयल लगता है।
4 of 5
आसान मूवमेंट
- फोटो : instagram
आसान मूवमेंट
शादी या फंक्शन में चलना-फिरना और डांस करना सिल्क लहंगे में ज्यादा आरामदायक होता है। खासतौर पर अगर लंबे समय तक बैठना हो तो सिल्क का लहंगा ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि ये लहंगा काफी हल्का होता है। आप चाहें तो सिल्क के लहंगे में एकदम हल्की वाली केनकेन लगवा सकती हैं, ताकि आपको दिक्कत भी न हो और लहंगे में वॉल्युम भी आ जाए।
ये भी सिल्क के लहंगे की सबसे खासियत होती है कि सिल्क लहंगे को अलग-अलग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ दोबारा भी पहना जा सकता है। जबकि आप भारी-भरकम लहंगे को उसी के मैचिंग वाले ब्लाउज और दुपट्टे के साथ कैरी कर सकती हैं।
यही कुछ वजहें हैं जिनके कारण कई अभिनेत्रियां मिनिमल और क्लासी लुक के लिए सिल्क लहंगे को चुन रही हैं। इसी की वजह से ये ट्रेंड और मजबूत हुआ है।