फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Importance Of Makeup: मेकअप करना आखिर क्यों जरूरी है ? यहां जानिए इस सवाल के जवाब

Thu, 20 Mar 2025 11:51 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सवाल का सामना अक्सर लड़कियों को करना पड़ता है, कि आखिर मेकअप क्यों किया जाता है। आइए इसके ऐसे जवाब हम आपको बताते हैं, ताकि सामने वाला कभी दोबारा ये न पूछे। 
विज्ञापन
1 of 6
मेकअप करना आखिर क्यों जरूरी है ? यहां जानिए इस सवाल के जवाब - फोटो : Adobe stock
Importance Of Makeup: इतना मेकअप क्यों लगाती हो ?, मेकअप लगाने से क्या ही हो जाता है ?.... इस तरह के सवालों का सामना अक्सर महिलाओं को करना पड़ता है। कई बार तो इन सवालों को सुनकर इतना गुस्सा आता है कि जवाब देने का मन नहीं करता है लेकिन फिर भी जवाब देना पड़ता है।  

दरअसल, मेकअप सिर्फ चेहरे को खूबसूरत बनाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास बढ़ाने, पर्सनल ग्रूमिंग और अपनी पर्सनैलिटी को उभारने का एक महत्वपूर्ण तरीका भी है। कुछ लोग इसे फैशन या ट्रेंड मानते हैं, लेकिन इसके कई व्यावहारिक और साइकोलॉजिकल फायदे भी हैं। आइए जानते हैं मेकअप क्यों जरूरी माना जाता है -  
विज्ञापन

2 of 6
बढ़ाता है आत्मविश्वास - फोटो : इंस्टाग्राम- @deepikapadukone

बढ़ाता है आत्मविश्वास

ये सबसे सही और सटीक जवाब है। मेकअप करने से हर किसी का आत्म विश्वास बढ़ता है। क्योंकि अक्सर हम अपने चेहरे के दाग-धब्बों और डार्क सर्कल की वजह से खुद को कम आंकते हैं लेकिन जब मेकअप की वजह से ये चीजों छिप जाती हैं तो आत्मविश्वास अपने आप ही बढ़ जाता है। इसलिए यदि आपसे कोई मेकअप की अहमियत पूछे तो सीधा कहिए कि इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मिलता है स्किन प्रोटेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
मिलता है स्किन प्रोटेक्शन

कुछ मेकअप प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो त्वचा का कवच बनकर काम करते हैं। ऐसे में जब आप सही मेकअप इस्तेमाल करेंगी तो इससे त्वचा प्रोटेक्ट होती है। इसलिए मेकअप का इस्तेमाल काफी जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा भी बाहर के प्रदूषण से बची रहे। 

4 of 6
अपने फीचर्स को उभारने के लिए - फोटो : इंस्टाग्राम
अपने फीचर्स को उभारने के लिए

चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए भी मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि मेकअप की मदद से आप अपने आईलाइनर, काजल और मस्कारा आंखों को बड़ा दिखाते हैं। अच्छी लिपस्टिक आपके होंठों को खूबसूरत बनाने में मदद करती है। वहीं हाइलाइटर और ब्लश आपके चेहरे को ग्लोइंग लुक देते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मूड को बनाता है बेहतर - फोटो : Adobe stock
मूड को बनाता है बेहतर

यदि कोई व्यक्ति अपने लुक्स को लेकर संशय में है, लेकिन वो अच्छी तरह से मेकअप करता है तो इससे न सिर्फ उसका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि इससे उनका मूड भी अच्छा हो जाता है। दरअसल, जब आप नए लुक्स ट्राई करते हैं या अपना फेवरेट मेकअप लगाते हैं, तो इससे खुशी और पॉजिटिव वाइब्स मिलती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्किन केयर के लिए है जरूरी - फोटो : freepik.com
स्किन केयर के लिए है जरूरी

यदि कोई व्यक्ति मेकअप लगाता है तो बाहर से वापस आकार उसके लिए अच्छी तरह मेकअप हटाना जरूरी होता है। मेकअप हटाने के लिए चेहरा धोना और फिर क्रीम लगाना काफी जरूरी स्टेप है। ऐसे में न चाहते हुए भी आप स्किन केयर रूटीन फॉलो कर लेते हैं। इसलिए अच्छी स्किन केयर के लिए भी मेकअप जरूरी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें