Who Is Vinod In Panchayat Season 4: अगर आपने भी पंचायत का सीजन 4 देख लिया है, तो उसमें इस बार विनोद के किरदार ने आपका दिल जीत लिया होगा। सीरीज में सिंपल से दिखने वाले विनोद उर्फ अशोक पाठक असल जिंदगी में काफी अलग हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Who Is Vinod: पंचायत वेब सीरीज में सिंपल से दिखने वाले विनोद का कूल अंदाज आपने देखा क्या ?
- फोटो : instagram-Ashok Pathak
Who Is Vinod In Panchayat Season 4: एक बार फिर से पंचायत वेब सीरीज ने धमाल मचा दिया है। लोग इस सीरीज के चौथे सीजन को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे तो सभी किरदारों ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता, लेकिन लोगों का ध्यान आकर्षित करने में विनोद का किरदार सफल हो गया।
सीरीज में बेहद सिंपल और भोले-भाले दिखने वाले विनोद की एक्टिंग लोगों के दिलों को छू गई। सीरीज में विनोद का किरदार अशोक पाठक ने निभाया है, जो असल लाइफ में सीरीज से एकदम अलग हैं। यहां हम आपको उनके कुछ अलग लुक्स ही दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि ये कौन हैं।
विज्ञापन
2 of 6
शर्ट-पैंट लुक
- फोटो : instagram-Ashok Pathak
शर्ट-पैंट लुक
इस तरह का लुक युवा लड़कों को काफी पसंद आता है। इस लुक में ओवर साइड टीशर्ट के साथ लूज फिटिंग वाली पैंट पहनी जाती है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में ये आउटफिट लोगों को खूब जचता है। ऐसे में आप भी चाहें तो अशोक की तरह ब्राउन शर्ट के साथ आइवरी रंग की पैंट कैरी कर सकते हैं। ये कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
बेज को-ऑर्ड सेट
- फोटो : instagram-Ashok Pathak
बेज को-ऑर्ड सेट
बेज रंग आजकल काफी चलन में है। ऐसे में जब विनोद उर्फ अशोक पाठक ने बेज को-ऑर्ड सेट में अपनी तस्वीरें साझा कीं, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने हैं और आंखों पर काला चश्मा भी लगाया है, जिस कारण उनका लुक काफी कूल दिख रहा है।
4 of 6
स्वेट शर्ट लुक
- फोटो : instagram-Ashok Pathak
स्वेट शर्ट लुक
कूल दिखने के लिए ये आउटफिट सबसे बेस्ट होता है। इसमें ओवर साइज स्वेटशर्ट के साथ लूज फिटिंग की डेनिम जींस कैरी की जाती है। इस तरह का आउटफिट हर लड़के के पास होता ही है। ऐसे लुक को कंप्लीट करने से पैरों में स्नीकर्स पहनें और आंखों पर अशोक की तरह ही चश्मा लगाएं।
विज्ञापन
5 of 6
जैकेट लुक
- फोटो : instagram-Ashok Pathak
जैकेट लुक
ये जरूरी नहीं है कि आप जैकेट सिर्फ सर्दियों में ही पहनें। जैकेट आज-कल स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है, इसलिए गर्मी के मौसम में स्पेशल जैकेट्स भी आती हैं, जिसे आप टीशर्ट के साथ कैरी कर सकते हैं। इसके साथ जींस ही पहनें। जींस और जैकेट का कॉम्बिनेशन कमाल का लगता है।
कुछ अलग और चटक पहनने का मन कर रहा है तो ऐसा ही ब्लू रंग को कोट पैंट अपने लिए तैयार करा लें। ये देखने में काफी अच्छा लग रहा है। कोट के अंदर जब आप व्हाइट शर्ट या टीशर्ट पहनेंगे तो इसका लुक और भी ज्यादा कमाल का लगेगा, तो सोचिए मत, अपने सीधे-साधे विनोद से टिप्स लेकर आउटफिट तैयार करा लीजिए।