फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Suit Collection: हर नई नवेली दुल्हन की वॉर्डरोब में होने चाहिए ये सूट, नंबर 3 है सबका पसंदीदा

Tue, 24 Jun 2025 04:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Suit Ideas for Newly Married: यदि आपकी भी शादी होने वाली है, तो अपने कलेक्शन में अलग-अलग तरह के सूट अवश्य रख लें, ताकि शादी के बाद आपका स्टाइल सबसे अलग दिखे। 
विज्ञापन
1 of 7
नयी दुल्हनों पर खूब जचेंगे ऐसे सूट - फोटो : instagram
Best Suit Ideas for Newly Married: लगभग हर लड़की अपनी शादी के लिए काफी उत्साहित रहती है। इसके लिए वो कई महीनों पहले से खरीदारी शुरू कर देती है। शादी के दिन के साथ-साथ लड़कियों को शादी के बाद की भी काफी तैयारी करनी पड़ती है। क्योंकि शादी के बाद उन्हें अपना घर छोड़कर दूसरे के घर जाना पड़ता है। ऐसे में नये घर जाने के लिए वो नये-नये कपड़े खरीदती हैं, ताकि शादी के बाद नयी दुल्हन के रूप में और खूबसूरत दिखें।

यदि आप भी अपनी शादी के बाद के लिए सूट खरीद रही हैं, तो हमारे द्वारा बताए गए कलेक्शन पर एक नजर डाल लें। यहां कुछ लेटेस्ट डिजाइन के सूट दिखाए जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। ऐसे सूट पहनेंगी तो ससुरालवाले आपकी नजर उतारेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
फ्लोरल पीला सूट - फोटो : instagram
फ्लोरल पीला सूट

कुछ हल्का पहनना पसंद है तो इससे बेहतर विकल्प आपको मिल ही नहीं सकता। गर्मी के मौसम में इस तरह का फ्लोरल सूट कमाल का लगेगा। ऐसा सूट काफी सहज भी रहता है। अगर आप पूरे दिन भी इस सूट को पहनकर रखेंगी तो भी आपको किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 7
फ्रॉक सूट विद प्लाजो - फोटो : instagram
फ्रॉक सूट विद प्लाजो

हल्के आउटफिट पहनने वाली लड़कियों के लिए ऐसा फ्रॉक सूट कमाल का है। ऐसा सूट चिकनकारी में भी आता है। इसके लिए आपको लाइट पीच रंग का फ्रॉक सूट प्लाजो के साथ पहनना है। अपने इस लुक को दुपट्टे के साथ कंप्लीट करें, ताकि आपका लुक और भी अच्छा दिखे। 

4 of 7
गुलाबी चुनरी प्रिंट सूट - फोटो : instagram-Falaq Naazz
गुलाबी चुनरी प्रिंट सूट

तीसरे नंबर पर जो सूट हम आपको दिखाने जा रहे हैं, उसे तो हर कोई पसंद करेगा। ऐसा सूट नयी दुल्हनों पर खूब जचता है। खासतौर पर अगर आप ऐसा ही चुनरी प्रिंट वाला सूट तैयार कराएंगी, तो आपका लुक ज्यादा अच्छा दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को खुला करके लुक को और भी कमाल का बनाएं। 
विज्ञापन

5 of 7
लाल गोटेदार सूट - फोटो : Instagram
लाल गोटेदार सूट

कुछ रॉयल खरीदने का प्लान है तो गोटा-पट्टी वाला ऐसा सूट खरीदें। गोल्डन बॉर्डर वाला ऐसा लाल रंग नयी दुल्हनों पर खूब जचता है। इसके साथ अगर आप गोल्डन ज्वेलरी कैरी करेंगी तो आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा। तो बस देर न करते हुए अपने लिए ऐसा ही लाल रंग का सूट तैयार करा लें। 
विज्ञापन

6 of 7
हरा अनारकली - फोटो : instagram
हरा अनारकली

हरे रंग का ऐसा अनारकली सूट देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसपर अगर आप चाहें तो कुछ और बॉर्डर भी अटैच करा सकती है। वैसे हरे रंग के साथ सिल्वर बॉर्डर भी कमाल का लगता है। ऐसे सूट के साथ अपने दुपट्टे को भी हैवी रखें, क्योंकि उसी से सूट का लुक कमाल दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पटियाला सूट - फोटो : instagram
पटियाला सूट

कुछ अलग सा बनवाने का प्लान कर रही हैं तो अपने लिए ऐसा पटियाला सूट तैयार कराएं। पटियाला सूट बनवा रही हैं तो सलवार में घेर अच्छा रखें, वरना आपका लुक खराब दिखेगा। इसके साथ कुर्ते को शॉर्ट ही बनवाएं, उसी से लुक अच्छा दिखेगा और आप एकदम पंजाबी कुड़ी दिखेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें