फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sargam Kaushal: बेहद खूबसूरत हैं मिसेज वर्ल्ड बनीं सरगम कौशल, देखें तस्वीरें

Mon, 19 Dec 2022 11:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया। 50 सुंदरियों के बीच हुए मुकाबले में सरगम कौशल के सिर ये ताज सजा। अमेरिका के लास वेगास में हुए मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में 50 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। अलग-अलग देशों से आईं इन प्रतियोगियों के बीच भारत की सरगम ने इतिहास रच दिया। फाइनल राउंड के लिए तैयार सरगम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने गुलाबी रंग के फ्रंट हाई स्लिट गाउन को पहना था।
विज्ञापन

2 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
सरगम के ताज अपने नाम करने के बाद 21 साल पहले खिताब जीत चुकीं अदिति गोवित्रिकर ने सरगम को बधाई दी। बता दें कि सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। मॉडलिंग शुरू करने से पहले सरगम शिक्षिका थीं। लेकिन मॉडलिंग करना उनका शौक था। पति के मुंबई तबादले के बाद उन्होंने मॉडलिंग का काम शुरू किया। 
विज्ञापन

3 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
सरगम की शादी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुई है। साल 2018 से ही सरगम मॉडलिंग कर रही हैं। इसी साल मुंबई में आयोजित हुए मिसेज इंडिया वर्ल्ड के ताज को सरगम ने जीता था। जिसके बाद वो भारत का प्रतिनिधित्व मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में कर रही थीं। 

4 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
जम्मू से अपनी शिक्षा पूरी करने वाली सरगम मिसेज वर्ल्ड के खिताब के दौरान अपने खूबसूरत लुक की वजह से भी चर्चा में थी। नेशनल कॉस्ट्यूम के लिए पिकॉक से इंस्पायरड ड्रेस में उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। वहीं फाइनल राउंड के लिए तैयार सरगम ने गुलाबी रंग के गाउन को चुना था।
विज्ञापन

5 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
वहीं जम्मू कश्मीर की पारंपरिक पोशाक में रेडी सरगम ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में लोगों की तारीफ बटोरी थी। सफेद रंग के कुर्ते जिस पर हैंड एंब्रायडरी की गई थी के साथ सरगम पूरी ट्रेडिशनल अंदाज में तैयार हुई थीं। 
विज्ञापन

6 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
सरगम ने अपने हर लुक से लोगों को इंप्रेस किया था। प्रतियोगिता के मौके पर सरगम कई बार एथिनिक कपड़ों को मॉडर्न टच के साथ पहने दिखीं। ट्यूब डिजाइन के ब्लाउज के साथ लांग स्कर्ट में तैयार सरगम का लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरगम कौशल - फोटो : instagram
बता दें कि मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता के ज्यूरी पैनल में भारतीय सितारों का नाम शामिल है। एक्टर विवेक ओबेरॉय, सोहा अली खान, अदिति गोवित्रिकर और मोहम्मद अजहरूद्दीन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें