फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Khan: साड़ी में हिना खान को देख फैंस हो गए दीवाने, सहेली की शादी के लिए ले सकती हैं टिप्स

Sat, 17 Dec 2022 06:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरों को देख बस दिल करेगा कि खुद भी किसी सहेली की शादी के लिए तैयार हो जाएं। दरअसल, हिना खान ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। शादी में शरीक होने के लिए रेडी हिना खान ने साड़ी को चुना था। 
हिना खान हमेशा अपने लुक्स से तारीफ बटोरती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब वो शादी में शामिल होने के लिए तैयार हुईं। 
विज्ञापन

2 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान ने मैनेजर की शादी के लिए लाइम ग्रीन कलर की साड़ी को चुना था। जिस पर हल्के रंग के फूलों वाले प्रिंट बने हैं। वहीं साड़ी के बॉर्डर और हेमलाइन पर सिल्वर स्टोन वर्क है। हल्की-फुल्की झीनी सी शिफॉन साड़ी के साथ हिना ने मैचिंग के ब्लाउज को चुना है। जिसकी डिजाइन इसे क्लासी लुक दे रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
hina khan - फोटो : instagram
हॉल्टर डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ स्लीवलेस डिजाइन इस ब्लाउज को ग्लैमरस लुक दे रहा है। हिना ने साड़ी के साथ मैचिंग के कुंदन के चोकर नेकपीस को साथ में पेयर किया है। हाथों में मैचिंग के दो कलर की चूड़ी और मेहंदी के साथ हिना खान ने साड़ी लुक को पूरी तरह से ट्रेडिशनल बना दिया है। बात करें मेकअप की तो हिना खान ने सॉफ्ट स्मोकी आईशैडो के साथ विंग्ड आईलाइनर और काजल को चुना है। जबकि ब्राउन लिपकलर और बीमिंग हाईलाइटर हिना की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। 

4 of 5
hina khan - फोटो : instagram
मेसी हेयर बन और बालों में लगी फ्लोरल एक्सेसरीज पूरे लुक में चार चांद लगा रही है। अगर जल्दी ही आप सहेली की शादी में शरीक होने जा रही हैं तो हिना खान के इस लुक को जरूर ट्राई करें। सबसे खूबसूरत दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hina khan - फोटो : instagram
शादी की हर रस्म में शरीक हुईं हिना खान ने रिसेप्शन पार्टी के लिए गुलाबी रंग के लहंगे को चुना था। जिस पर सिल्वर रंग की एंब्रायडरी हुई थी। वहीं गहरे गले के स्ट्रैपी ब्लाउज और खूबसूरत स्कर्ट के साथ दुपट्टे को कंधे पर लिए हिना खान इस लुक में अप्सरा सी खूबसूरत दिख रही थीं। जिसे उन्होंने बोल्ड रेड लिप्स और माथापट्टी के साथ मैच किया था। हिना खान के इस लुक पर फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें