फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: हरी साड़ी हो या सूट, इस तरह का मेकअप और ज्वेलरी देगी आपको बॉलीवुड जैसी चमक

Wed, 23 Jul 2025 12:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makeup and Jewelry Tips for Green Outfit: यदि आप सावन में आने वाले त्योहार हरियाली तीज पर सबसे खास दिखना चाहती हैं तो हरे आउटफिट के साथ अपनी ज्वेलरी और मेकअप को खास रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
हरे रंग के आउटफिट के साथ कैसा रहना चाहिए मेकअप ? ज्वेलरी भी होनी चाहिए खास - फोटो : instagram
Makeup and Jewelry Tips for Green Outfit: सावन का महीना अपनी हरियाली के लिए पहचाना जाता है। ऐसे में महिलाएं इस महीने में हरा रंग पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इस महीने में जो त्योहार भी आते हैं, उनके लिए भी ज्यादातर महिलाएं हरे रंग का आउटफिट तैयार कराती हैं। हरे रंग का आउटफिट अपने आप में बेहद खास होता है, लेकिन अगर इसे गलत तरीके से कैरी किया जाए तो ये पूरा लुक बिगाड़ सकता है।

इसी के चलते हरे आउटफिट के साथ आपका मेकअप और ज्वेलरी भी उतनी ही खास और कॉम्प्लिमेंटिंग होनी चाहिए, ताकि पूरा लुक संतुलित और आकर्षक लगे। तो आइए आपको बताते हैं कि हरे रंग के आउटफिट के साथ कैसा मेकअप और कैसी ज्वेलरी अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
बेस मेकअप हो क्लीन - फोटो : Adobe stock
ऐसा होना चाहिए मेकअप

1. बेस मेकअप हो क्लीन

यदि आप हरे रंग का आउटफिट कैरी कर रही हैं तो उसके साथ बेस मेकअप को सही से सेट करें। इसके लिए आपको लाइट फाउंडेशन या बीबी क्रीम की जरूरत पड़ेगी, जिससे स्किन नेचुरल लगे। इसके अलावा अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए गालों पर हल्का सा ब्लश और चीक बोन्स पर हाइलाइटर जरूर अप्लाई करें।

 
विज्ञापन

3 of 7
आई मेकअप का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe stock
2. आई मेकअप का रखें खास ध्यान

हरे रंग के आउटफिट के साथ कभी भी हरे रंग का ही आईशैडो इस्तेमाल न करें। इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। हरे आउटफिट के साथ गोल्डन, कॉपर या ब्रॉन्ज शिमर आईशैडो कैरी करें। ये बेहद खूबसूरती के साथ हरे रंग से मैच करता है। हां अगर आप चाहें तो ग्रीन आईलाइनर या काजल से हल्का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अपनी आंखों को बढ़ा दिखाने के लिए मस्कारा अवश्य ही अप्लाई करें। 

 

4 of 7
लिपस्टिक हो सबसे खास - फोटो : Adobe stock
3. लिपस्टिक हो सबसे खास

अब बारी आती है लिपस्टिक की तो आपको हरे आउटफिट के साथ सही लिपस्टिक का चयन करने की जरूरत है। इसके लिए न्यूड, पीच या रोज पिंक लिपस्टिक हरे कपड़ों के साथ बेहतरीन लगती है। अगर आप डार्क लिपस्टिक अप्लाई करना चाहती हैं तो डार्क मरून या वाइन शेड भी प्यारा लगेगा।


 
विज्ञापन

5 of 7
गोल्ड ज्वेलरी में मिलेगा क्लासिक लुक - फोटो : instagram
ज्वेलरी कैसे चुनें ?

1. गोल्ड ज्वेलरी में मिलेगा क्लासिक लुक

अगर आप उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्हें हमेशा से ही क्लासिक लुक पसंद है तो गोल्ड ज्वेलरी का चयन करें। गोल्ड ज्वेलरी त्योहारों के मौकों पर सबसे खास लगती है। ऐसे में हरे आउटफिट के साथ बेधड़क गोल्ड ज्वेलरी कैरी करें।  

 
विज्ञापन

6 of 7
कुंदन या पोल्की पहनकर दिखाएं शाही लुक - फोटो : instagram
2. कुंदन या पोल्की पहनकर दिखाएं शाही लुक

अगर आप शाही लुक दिखाना चाहती हैं तो कुंदन की ज्वेलरी कैरी करें। कुंदन ज्वेलरी (व्हाइट + ग्रीन बीड्स के साथ) हरे आउटफिट के साथ बेहद शाही लुक देती है। अगर आप हरे आउटफिट के साथ लाल स्टोन वाली ज्वेलरी पहनेंगी तो भी ये प्यारी लगेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर देगा फ्यूजन लुक - फोटो : instagram
3. ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर देगा फ्यूजन लुक

बहुत सी महिलाओं को एथनिक वियर के साथ फ्यूजन लुक कैरी करना पसंद है। तो ऐसे में आप अपने हरे आउटफिट के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। सिल्वर झूमके और स्टेटमेंट नेकपीस आपके एथनिक वियर को मॉडर्न टच के लिए परफेक्ट रहेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें