फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करीना कपूर और दीपिका पादुकोण ने पहना एक जैसा अनोखा नेकपीस, तस्वीरें देख खुद ही तय करें किसका लुक है बेहतर

Fri, 24 Jul 2020 11:39 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor, deepika padukone - फोटो : instagram
बॉलीवुड की बालाएं कई बार एक जैसे आउटफिट या स्टाइल में दिख जाती है। जिसे देख फैंस का एक दूसरे से तुलना करना लाजिमी। इस बार फैशन फेसऑफ के चक्कर में फंसी हैं करीना कपूर और दीपिका पादुकोण। हालांकि दोनों ने लुक्स के मामले में बिल्कुल हटके स्टाइल फॉलो किया था। लेकन इस बार करीना और दीपिका के नेकपीस एक दूसरे से हूबहू मिलते नजर आए। तो तस्वीरें देख खुद ही तय करिए, किसका लुक है ज्यादा बेहतरीन।


 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण वैसे तो फैशन के मामले में आगे रहती हैं लेकिन कई बार ये फैशन फेसऑफ के चक्कर में फंस जाती हैं। दरअसल, साल 2016 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उन्होंने काफी कूल लुक ट्राई किया था। इस शो के लिए दीपिका ने ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट संग व्हाइट टैंक टॉप और ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था। 


 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
जिसके साथ स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और मिट पार्टीशन स्ट्रेट स्लीक हेयर को पेयर किया था। दीपिका ने अपने इस गार्जियस लुक के साथ एक चीज पेयर की थी वो सर्पेट स्टाइल नेकपीस। रेड क्लच और ब्लैक पम्प्स के साथ इस लुक में दीपिका का लुक काफी स्टाइलिश था। 

 

4 of 5
kareena kapoor
करीना कपूर
वहीं हमेशा की तरह ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली करीना कपूर ने पर्पल शेड के ऑफ शोल्डर गाउन के साथ सिल्वर टोन सर्पेट स्टाइल नेकपीस को पेयर किया था। इस खूबसूरत थाई हाई स्लिट गाउन जिसकी ड्रामेटिक स्लीव लुक को आकर्षक बना रही थी के साथ पहने इस नेकपीस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। जिसे करीना ने सेंटर पार्टेड नीट स्लीक बन के साथ पेयर किया था। जिसकी वजह से फैंस का पूरा अटेंशन इस नेकपीस पर था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना के इस लुक में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। डांस इंडिया डांस शो को जज करने के लिए करीना ने इस को कैरी किया था। जिसमें वो काफी लाजवाब नजर आ रही थीं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें