फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कपड़े का प्राइस टैग निकालना भूल गई थीं जान्हवी कपूर, यूजर ने कर दिया था बुरी तरह ट्रोल

Thu, 20 Aug 2020 03:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ज्यादातर जिमवियर या फिर कैजुअ्ल लुक के लिए सिंपल कुर्ते को चुनना पसंद करती हैं। वहीं अवॉर्ड शो और इवेंट के लिए वो हमेशा एलिगेंट लुक का चुनाव करती हैं। इसके बावजूद ट्रोलर को ट्रोल करने का मौका मिल ही जाता है। दरअसल, हमेशा एलिगेंट लुक में नजर आने वाली जान्हवी कपूर कपड़े पर लगे प्राइस टैग की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
दरअसल, हमेशा जिमवियर में नजर आने वाली जान्हवी कपूर एक बार पाइलेट्स क्लास के बाहर स्पॉट हुई थीं। जहां पर उन्होंने पीले रंग का कुर्ता पहन रखा था। जिसके साथ वो मैचिंग का दुपट्टा डाले भी नजर आईं थीं। जिस पर फूलों की कढ़ाई बनी थी। जिसमें वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उनके इस लुक को प्राइस टैग ने बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी जैसे ही अपनी कार की ओर मुड़ी तो उनके दुपट्टे की किनारी पर लटक रहा प्राइस टैग कैमरे में कैद हो गया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जान्हवी को ट्रोल करना शुरू कर दिया और कमेंट करने लगे। 
 

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राण
जान्हवी का ये वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। जिसे देख एक यूजर ने लिखा 'बेचारी जल्दी में थी निकालना भूल गई ।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'उसके दुपट्टे पर अभी भी प्राइज टैग लगा है।' एक और ने लिखा, 'जाह्नवी प्राइज टैग लगाकर घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि जान्हवी इन दिनों अपनी फिल्म 'द कारगलि गर्ल' को लेकर सुर्खियों में है। वैसे जान्हवी पिछले दिनों भी भाई अर्जुन कपूर से मिलने पीले रंग के कुर्ते में पहुंची थी। जिसमें उनका लुक हमेशा की तरह ही इंप्रेसिव था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें