करीना कपूर को यूं ही स्टाइल क्वीन नहीं कहा जाता। हर बार वो अपने लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। ऐसा ही हुआ जब कुछ महीनों पहने करीना ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए लहंगे को पहन रैंपवॉक किया। जिसको लेकर उन्होंने खूब सुर्खियों बटोरी थी। दरअसल, करीना ने कार्तिक आर्यन के साथ रैंपवॉक किया था। जिनके लिंकअप की अफवाहें सारा अली खान के साथ उड़ रही थीं। वहीं करीना मनीष मल्होत्रा के व्हाइट सिल्वर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। अब बेगम करीना के इस लुक को टीवी की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कॉपी किया है।