फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!

Fri, 20 Feb 2026 12:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

What To Wear in Holi Party: होली पार्टी में शामिल होना है तो ऐसे कपड़े पहनें जो आपको पार्टी में स्टाइलिश लुक भी दें और सहज भी रहें। होली पार्टी के लिए यहां परफेक्ट आउटफिट आइडिया का विकल्प दिया जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
होली पार्टी की आउटफिट - फोटो : Instagram

Holi Party Me Kya Pehne: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और उत्साह से भरा होता है। ऐसे में अगर आप होली पार्टी में जा रहे हैं तो कपड़ों का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी है।

होली पार्टी में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों जरूरी हैं। सही कपड़े, सही फुटवियर और थोड़ी सी तैयारी आपके होली लुक को परफेक्ट बना सकती है। सही आउटफिट न केवल आपको स्टाइलिश लुक देगा, बल्कि रंगों और पानी से भी बचाएगा। इस बार होली पर ऐसा आउटफिट चुनें जो आपको ट्रेंडी भी दिखाए और पूरे दिन आराम भी दे। 

यहां जानिए होली पार्टी के लिए बेस्ट आउटफिट आइडियाज, फैशन टिप्स और जरूरी स्टाइल गाइड जो रंगों के इस त्योहार में फैशन के साथ मस्ती का मजा दोगुना बना सकते हैं।

 

 

विज्ञापन

2 of 6
होली पार्टी - फोटो : instagram

सफेद या हल्के रंग के कपड़े

होली पर सफेद कपड़े पहनने का ट्रेंड वर्षों पुराना है। सफेद कुर्ता, टी-शर्ट या कुर्ती पर रंग बेहद खूबसूरत लगते हैं।
 

क्या पहनें?
 

  • पुरुष: सफेद कुर्ता-पायजामा या टी-शर्ट और जींस

  • महिलाएं: सफेद कुर्ती, पलाज़ो, लहंगा या कॉटन साड़ी


टिप: बहुत महंगे या भारी कपड़े न पहनें।

विज्ञापन

3 of 6
kurta - फोटो : instagram

कॉटन और आरामदायक फैब्रिक चुनें
 

  • होली पर पसीना और पानी दोनों होते हैं, इसलिए कॉटन, लिनेन या रेयॉन जैसे हल्के फैब्रिक पहनें।
  • ये जल्दी सूखते हैं और त्वचा को सांस लेने देते हैं।


 

फुल स्लीव्स और ढीले कपड़े पहनें
 

  • रंगों से त्वचा की सुरक्षा के लिए फुल स्लीव्स कपड़े बेहतर होते हैं।
  • ढीले कपड़े पहनने से आपको मूवमेंट में आसानी मिलेगी और आप पार्टी एंजॉय कर पाएंगे।

4 of 6
क्राॅप टाॅप और स्कर्ट लुक - फोटो : instagram

थीम बेस्ड होली पार्टी आउटफिट


अगर आपकी होली पार्टी किसी खास थीम पर है, तो उसी के अनुसार आउटफिट चुनें।


इंडो-फ्यूजन लुक
 

  • इस तरह की पार्टी थीम होने पर महिलाएं क्राॅप टाॅप और स्कर्ट पहन सकती हैं। साथ ही दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
  • पुरुष इंडो फ्यूजन लुक के लिए कुर्ता और डेनिम पहनकर होली पार्टी में शामिल हो सकते हैं। 


बोहो लुक

 

  • होली पार्टी के लिए बोहो लुक चाहिए तो आपने आउटफिट पर प्रिंटेड श्रग कैरी करें।
  • साथ ही ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से अपने लुक को इन्हेंस करें।
विज्ञापन

5 of 6
Footwear - फोटो : instagram

फुटवियर का सही चुनाव
 

  • स्पोर्ट्स शूज

  • फ्लोटर्स

  • पुराने स्नीकर्स


क्या न पहनें
 

  • हील्स

  • नए महंगे जूते



एक्सेसरीज और स्टाइलिंग टिप्स
 

  • सनग्लासेस लगाएं

  • बालों में तेल लगाकर जाएं

  • वाटरप्रूफ सनस्क्रीन लगाएं

  • मिनिमल ज्वेलरी पहनें

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Party Outfit - फोटो : instagram

होली पार्टी में क्या न पहनें?
 

  • महंगे डिजाइनर कपड़े

  • सिल्क या भारी फैब्रिक

  • ज्यादा टाइट कपड़े

  • कीमती ज्वेलरी



होली पार्टी फैशन के जरूरी सेफ्टी टिप्स
 

  • स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाएं

  • नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं

  • मोबाइल को वॉटरप्रूफ कवर में रखें

  • हल्का मेकअप करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें