फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2026: इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर इफ्तार पार्टी के लिए हो सकती हैं तैयार

Wed, 18 Feb 2026 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ramadan 2026 Looks: अगर आप रमजान के महीने में आयोजित इफ्तार पार्टी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो यहां हम आपको पांच अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रमजान के लिए बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
Ramadan 2026 Looks: रमजान का महीना एक बहुत ही खास और पाक समय होता है, जब लोग न केवल अल्लाह की इबादत करने के लिए रोजा रखते हैं, बल्कि साथ में अपने घरों में इफ्तार पार्टी का आयोजन करते हैं।

 ऐसे मौके पर महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं और नए-नए आउटफिट कैरी करती हैं। तो इस रमजान यदि आप भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की कुछ प्रमुख अभिनेत्रियों से लुक्स और मेकअप टिप्स ले सकती हैं, जो न केवल ट्रेंडिंग हैं, बल्कि बेहद आकर्षक भी हैं। 

यहां हम आपको पांच ऐसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे आप प्रेरित हो सकती हैं। इन अभिनेत्रियों के मेकअप से लेकर आउटफिट्स तक, आप आसानी से रमजान के महीने में खुद को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं, इन अभिनेत्रियों के शानदार लुक्स के बारे में, जो आपको इस महीने में एक नई रचनात्मकता और आत्मविश्वास देंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
रमजान के लिए बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
हिना खान
 
  • अगर कुछ वेलवेट फैब्रिक का कैरी करना चाहती हैं तो हिना खान के इस लुक से टिप्स लें।
  • इस तरह का पटियाला सूट देखने में कमाल का लगता है।
  • इसके लिए आप स्लीक स्टाइल में पोनीटेल बनाएं।
  • अगर आपका सूट चटक रंग का है तो उसके साथ मेकअप ज्यादा हैवी न करें।
विज्ञापन

3 of 6
रमजान के लिए बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़ 
 
  • कुछ सिंपल कैरी करने का मन है तो दीपिका कक्कड़ से लुक से टिप्स लें।
  • इस तरह का पर्पल सूट आपके लुक पर कमाल का लगेगा।
  • इसके साथ कानों में झुमके अवश्य पहनें, क्योंकि उससे लुक अच्छा दिखेगा।
  • पैरों में हील्स अगर आप पहनेंगी तो और कमाल की लगेंगी।

4 of 6
रमजान के लिए बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
हुमा कुरैशी
 
  • अगर आपको आरामदायक कपड़े पहनने का शौक है तो इस तरह का कॉ-ऑर्ड सेट बेहतर विकल्प है।
  • इस तरह का कॉ-ऑर्ड सेट आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
  • इसका रंग हल्का है तो आप उसके साथ हैवी मेकअप कैरी कर सकती हैं।
  • इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें।
विज्ञापन

5 of 6
रमजान के लिए बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
आयशा खान
 
  • हाल ही में शरारत गाने से मशहूर हुईं आयशा खान के इस सूट लुक से आप टिप्स ले सकती हैं।
  • इस तरह का सूट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा।
  • खासतौर पर अगर आप पहली बार इफ्तार की दावत दे रही हैं तो ऐसा हैवी सूट पहन सकती हैं।
  • इसके साथ आप अपनी हेयर स्टाइल खास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रमजान के लिए बेस्ट लुक्स - फोटो : instagram
गौहर खान
  • शरारा सूट पहनना पसंद है तो गौहर खान के लुक से टिप्स लें।
  • ऐसा सिंपल लेकिन खूबसूरत शरारा आप कभी भी कैरी कर सकती हैं।
  • इसके साथ अपने बालों को या तो कर्ल करके खुला छोड़ दें, वरना मेसी बन बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें