फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nude Lipstick Shade: आखिर क्यों लिपस्टिक को कहते हैं 'न्यूड' ? यहां जानें इस नाम के पीछे की सच्चाई

Wed, 02 Apr 2025 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूड शेड की लिपस्टिक आज-कल काफी ट्रेंड में है, जिसे महिलाएं दफ्तर से लेकर शादी विवाह तक में कैरी करना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
आखिर क्यों लिपस्टिक को कहते हैं 'न्यूड' ? - फोटो : Adobe stock
Nude Lipstick Shade: यदि आपके घर में बहन है या आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी है तो आपने उनके मुंह से एक न एक बार ये जरूर सुना होगा कि उन्हें न्यूड शेड की लिपस्टिक चाहिए। ये टर्म सुनकर भले ही आपको अजीब लगा हो, लेकिन ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि आज-कल के समय में न्यूड शेड की लिपस्टिक काफी ट्रेंड में है।

खासतौर पर युवा लड़कियों को न्यूड लिपस्टिक काफी पसंद आ रही हैं, यही वजह है अब शादी-विवाह में लाल रंग की लिपस्टिक की जगह न्यूड शेड ने ले ली है। न्यूड कलर में भी कई शेड आज-कल बाजार में आते हैं, जो हल्के भी होते हैं और डार्क भी। ऐसे में आप अपने हिसाब से सही रंग का चयन कर सकते हैं।

लड़कियों को भले ही ये रंग काफी पसंद आता है लेकिन उन्हें भी ये नहीं पता होगा कि आखिर इस रंग का नाम न्यूड कैसे पड़ा। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कैसे पड़ा नाम ? - फोटो : Adobe stock
कैसे पड़ा नाम ?

सबसे पहले ये जान लें कि लिपस्टिक के इस शेड का नाम न्यूड कैसे पड़ा? तो आपको बता दें कि ये रंग हमारे शरीर के रंग से काफी मेल खाता है। इसी वजह से ये काफी प्राकृतिक लगता है। इस रंग को कैरी करने का मुख्य उद्देश्य लुक को नेचुरल रखना होता है। इसी वजह से इस खास और हल्के शेड का नाम न्यूड रखा गया। इसे कैरी करने के बाद आपके लिप्स ज्यादा हाइलाइट नहीं रहते हैं और नेचुरल ही दिखते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड - फोटो : instagram
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड

अपने लिए परफेक्ट शेड खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अगर आपकी त्वचा का रंग फेयर है, तो आपको पिंक-बेज, लाइट बेज और पाउडर पिंक जैसे शेड्स अच्छे लगेंगे।

4 of 7
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
अगर आपकी त्वचा मीडियम टोन की है, तो आपके लिए मॉवी न्यूड, कॉपर न्यूड या ब्राउन न्यूड शेड्स परफेक्ट होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
अगर आपकी त्वचा का रंग डार्क है, तो आपको डार्क बेज, चॉकलेटी न्यूड और ब्राउन न्यूड शेड्स अच्छे लग सकते हैं। ये रंग आपको न्यूट्रल लुक देने में आपकी मदद करेंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
कैसे कर सकती हैं कैरी ? - फोटो : Adobe stock
कैसे कर सकती हैं कैरी ?

अक्सर महिलाएं न्यूड शेड की लिपस्टिक खरीद तो लेती हैं, लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आता कि इसे कैरी कैसे करें ? ऐसे में हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैसे कर सकती हैं कैरी ? - फोटो : Adobe stock
न्यूड लिपस्टिक को ठीक से लगाने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें ताकि लिप्स की शेप बनी रहे और लुक को एक परफेक्ट फिनिश मिले। न्यूड शेड हमेशा मैट फिनिश के साथ ही आता है, इसे ग्लॉसी लुक देने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें