Wedding Tips: क्या आपकी या आपके परिवार में किसी लड़की की शादी होने जा रही है और खरीदारी का दौर शुरू हो गया है? अगर हां तो ये खबर नई दुल्हनों के काफी काम की है। भावी दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल में रहने के लिए तैयारी कर रही होंगी। भारतीय परिवारों में दुल्हन शादी के मौके पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। शादी के बाद कई रीति रिवाज होते हैं, जिनमें साड़ी उपयुक्त भी होती है और खूबसूरत लुक भी देती है। हालांकि किस तरह की साड़ी नई नवेली दुल्हन के लिए परफेक्ट रहेगी और ससुराल में सबसे अलग नई दुल्हन जैसा लुक देगी, ये जान लेना जरूरी है।
अंजली नाम की एक नौकरीपेशा महिला बताती हैं कि चार साल पहले जब उनकी शादी हुई तो शादी के अगले दिन रीति रिवाजों के लिए उन्हें लाल रंग की साड़ी पहनने को कहा गया। पूजा पाठ और घर के अन्य रीति रिवाजों व मुंह दिखाई आदि बैक टू बैक कई कार्यक्रम के चलते उन्हें साड़ी चेंज करने का मौका नहीं मिला और साड़ी इतनी हैवी थी कि उसे पूरा दिन पहने रहना उनके लिए बेहद असहज हो गया। अक्सर कई नई दुल्हन को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ जाता है कि उन्होंने पहली बार साड़ी पहनी होती है और उन्हें भारी भरकम साड़ियां पहनना व संभालना नहीं आता है।
रूचि बताती हैं कि वह अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित थीं और जब ससुराल गई तो सारी भारी-भारी साड़ियां लेकर गईं। शुरुआत के दो दिन तो घर पर मेहमान और रिश्तेदार रहे, लेकिन दो दिन बाद जब वह घर पर अपने रूम में रेस्ट करतीं या सास के साथ किचन में मदद कराने जातीं तो उनके पास एक भी हल्की और सहज साड़ी नहीं थी, जिसे पहनकर वह घर पर रिलैक्स महसूस करें। साड़ी पहनना इसलिए भी जरूरी था क्योंकि आस-पड़ोस से लोग उनसे मिलने के लिए आते रहते थे, इसलिए उन्हें नई दुल्हन की तरह तैयार रहना था लेकिन साड़ी कुछ कम वजन और सहज चाहिए थी।
ऐसी समस्या आपको न हो, इसलिए ससुराल जाने के लिए अपना सामान पैक कर रही हैं तो ऐसी पांच साड़ियां बैग में रखें जो देखने में भारी लगे ,पर पहनने में सहज हो। उन साड़ियों में आपका नई दुल्हन वाला ग्लो निखर कर आए, हालांकि आम दिनों में भी उन्हें कैरी करना आसान रहे।