फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shopping Tips: आर्टिफिशियल गहने खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना पानी में जाएंगे पैसे

Fri, 07 Mar 2025 05:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपको भी मैचिंग के आर्टिफिशियल गहने पहनने का काफी शौक है, तो इन्हें खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
आर्टिफिशियल गहनें खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : instagram
Shopping Tips: सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में हर किसी के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में शादी-विवाह के मौके पर महिलाएं मैचिंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी कैरी करना पसंद करती हैं।

आर्टिफिशियल ज्वेलरी आजकल फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। ये न सिर्फ स्टाइलिश और अफोर्डेबल होती है, बल्कि इसे आप हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच कर सकते हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी आसानी से ऑफलाइन और ऑनलइन मिल जाती है, लेकिन सही और टिकाऊ आर्टिफिशियल गहने खरीदने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है  
विज्ञापन

2 of 7
चेक करें क्वालिटी - फोटो : instagram
चेक करें क्वालिटी

कभी भी पैसे बचाने के चक्कर में खराब क्वालिटी वाले गहने न खरीदें। गहनों का मटेरियल हमेशा मजबूत और अच्छी फिनिशिंग वाला होना चाहिए।  खराब फिनिशिंग वाले गहनें आपके लुक को बिगाड़ सकते हैं, वहीं सस्ती और हल्की क्वालिटी के गहने जल्दी काले पड़ सकते हैं या टूट सकते हैं।   
विज्ञापन

3 of 7
त्वचा के हिसाब से करें चयन - फोटो : instagram
त्वचा के हिसाब से करें चयन

 अगर आपको एलर्जी की समस्या है, और आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है तो निकेल-फ्री और हाइपोएलर्जेनिक ज्वेलरी खरीदें। स्टेनलेस स्टील, सिल्वर प्लेटेड या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी स्किन के लिए बेहतर होती है। ये त्वचा पर किसी तरह का प्रभाव नहीं डालती। 

4 of 7
पॉलिशिंग पर दें ध्यान - फोटो : Adobe stock
 पॉलिशिंग पर दें ध्यान

गहने खरीदते समय उसकी पॉ़लिश अवश्य जांचें। दरअसल, अच्छी क्वालिटी के गहनों में गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर या एंटी-टार्निश कोटिंग होती है, जिससे वे जल्दी फीके नहीं पड़ते।  अगर गहनों की पॉलिशिंग सही नहीं होगी, तो वे जल्दी काले हो सकते हैं या रंग छोड़ सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर भी खराब प्रभाव पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
ज्यादा भारी गहनों से रहें दूर - फोटो : instagram
 
ज्यादा भारी गहनों से रहें दूर

आर्टिफिशियल गहने कभी भी ज्यादा हैवी नहीं होनेे चाहिए। खासतौर पर यदि आप इसे डेली में पहनने का विचार कर रहे हैं, तब तो हल्के गहने ही खरीदें। लंबे समय तक पहनने के लिए लाइटवेट और फ्लेक्सिबल डिज़ाइन बेहतर होते हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
ये जान लें कि गहने किन चीजों से होंगे खराब - फोटो : instagram
ये जान लें कि गहने किन चीजों से होंगे खराब

हर गहने को अलग-अलग तरह से तैयार किया जाता है। जैसे कि कुछ आर्टिफिशियल गहने पानी और पसीने में जल्दी खराब हो जाते हैं, इसलिए उन्हें खरीदने से पहले उनकी कोटिंग की जांच करें।  परफ्यूम और केमिकल के संपर्क में आने से इनकी शाइन फीकी पड़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रांड और रिव्यू पर ध्यान दें - फोटो : instagram
ब्रांड और रिव्यू पर ध्यान दें
 
आर्टिफिशियल गहने लोकल मार्केट के बजाय अच्छी ब्रांडेड ज्वेलरी खरीदें, जिससे आपको बेहतर क्वालिटी मिले। ऑनलाइन खरीदारी करते समय कस्टमर रिव्यूॉ जरूर पढ़ें और रिटर्न पॉलिसी चेक करें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें