फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : इस हफ्ते फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेसेस, आप भी देखें फोटोज

Sun, 29 Jan 2023 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस की तस्वीरें दिखाएंगे जिन्होंने इस हफ्ते अपने ड्रेसिंग सेंस से जलवा बिखेरा। इन एक्ट्रेस में करीना कपूर, अथिया शेट्टी, करिश्मा कपूर, कृति सेनन और हंसिका मोटवानी भी शामिल है। 
विज्ञापन
1 of 6
इस हफ्ते फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहीं ये एक्ट्रेसेस - फोटो : instagram
Fashion : शादियों के साथ-साथ आज-कल पार्टियों का भी सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई बेस्ट दिखना चाहता है। लड़कियां फैशन ट्रेंड के बारे में जानने के लिए हमेशा बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से टिप्स लेती हैं क्योंकि बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ना सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से जानी जाती हैं, बल्कि उनका ड्रेसिंग सेंस भी काफी कमाल का होता है। ऐसे में वो आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लोगों को उनका ड्रेसिंग सेंस काफी पसंद आता है। लड़कियां उनके लुक्स को शादी-पार्टियों में फॉलो करती हैं।

ऐसे में आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस की तस्वीरें दिखाएंगे, जिन्होंने इस हफ्ते अपने ड्रेसिंग सेंस से जलवा बिखेरा। इन एक्ट्रेस में करीना कपूर, अथिया शेट्टी, करिश्मा कपूर, कृति सेनन और हंसिका मोटवानी भी शामिल है। इन एक्ट्रेस को देखकर आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक पहनने के टिप्स ले सकते हैं। आइए आपको इनकी फोटोज दिखाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : instagram
करीना कपूर खान

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके लुक्स लोगों को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहने उन्होंने अपनी फोटोज शेयर की थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
अथिया का वेडिंग लुक - फोटो : instagram
अथिया का वेडिंग लुक

हाल ही में अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना था। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। लोगों को अथिया का ये लुक काफी पसंद आया है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने काफी लाइट सा ही मेकअप किया था। 

4 of 6
ब्लू ऑफ शोल्डर गाउन में हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram
ब्लू ऑफ शोल्डर गाउन में हंसिका मोटवानी 

हंसिका मोटवानी ने हाल ही में ब्लू ऑफ शोल्डर गाउन में अपनी फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो काफी ह़ॉट लग रही थीं। ये एक स्लिट गाउन था। इसे पहन कर हंसिका ने काफी हॉट पोज दिए। हाई हील्स और खूबसूरत नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया है।
विज्ञापन

5 of 6
थाई हाई स्लिट ड्रेस में कृति सेनन - फोटो : instagram
थाई हाई स्लिट ड्रेस में कृति सेनन 

कृति सेनन ने मिनिमल मेकअप के साथ थाई हाई स्लिट ड्रेस वियर किया हुआ है। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बालों को बन में बांधा है.
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ग्रीन अनारकली में करिश्मा कपूर - फोटो : instagram

ग्रीन अनारकली में करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।  हाल में शेयर की तस्वीरों में उन्होंने बहुत ही प्यारा ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है। अगर आप भी एथनिक वियर पहनना चाहती हैं तो इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें