Indo Western Ethnic Wear : जब भी शादियों का सीजन शुरू होता है सबसे ज्यादा लड़कियां सोच में पड़ जाती हैं कि वो किस तरह के कपड़े पहने जिससे वो सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगें। शादी के सीजन में वैसे तो लड़कियों को लहंगा या साड़ी पहनना ही सही लगता है, पर अगर शादी किसी खास दोस्त यानी आपकी बेस्ट फ्रेंड की हो रही है तो ब्राइडमेड का सबसे अलग दिखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर अभिनेत्रियों की बात करें तो हाल ही में कियारा आडवाणी से लेकर आलिया भट्ट कपूर भी अपने दोस्तों की शादी में लंहगा और साड़ी जैसे बोरिंग एथनिक वियर को छोड़ कर अलग अंदाज में नजर आई थीं। ऐसे मे आज हम भी आपको कुछ ऐसे अलग स्टाइलिश एथनिक वियर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको पहन कर ना सिर्फ आप कंफर्टेबल रहेगी बल्कि बेहद स्टाइलिश भी दिखेंगी।