नोरा फतेही
- फोटो : instagram- Nora Fatehi
ज्वेलरी और मेकअप
अपने दूसरे लहंगा लुक की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उन्होंने आइवरी लहंगे के साथ ग्रीन रंग की हैवी ज्वेलरी पहनी है। हरे रंग के चोकर के साथ जो मल्टी लेयर ज्वेलरी उन्होंने पहनी है, उसकी वजह से नोरा का लुक और भी ज्यादा प्यारा लग रहा है। नाक में खूबसूरत नथ, माथे पर मांगटीका, कानों में झुमके, हाथों में हरी चूड़ियां और उंगलियों में अंगूठी की वजह से उनका ये लुक और खूबसूरत लग रहा है। अपने इस लहंगा लुक के साथ भी नोरा ने न्यूड मेकअप ही कैरी किया है, जोकि आजकल काफी ट्रेंड में भी है।