फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ को सड़कों पर घूमते देख फैंस हुए क्रेजी, सफेद शार्ट ड्रेस में दिखाए टोंड लेग्स

Sat, 21 Nov 2020 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं जो सबसे ज्यादा फिट है। हमेशा ही परफेक्ट फिगर में कटरीना नजर आती हैं। लॉकडाउन के खुलने के बाद कई सारे सितारे सड़कों पर घूमते दिखे। हालांकि कटरीना कैफ बहुत ही कम नजर आईं। पिछले दिनों कटरीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। लेकिन सेफ्टी के लिए मिस कैफ पीपीई किट में नजर आईं थी। हालांकि इस बार कटरीना का ग्लैमरस लुक फैंस के लिए सरप्राईज की तरह है। 
विज्ञापन

2 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
काम के सिलसिले में स्पॉट हुईं कटरीना व्हाइट कलर की शार्ट ड्रेस में नजर आईं। मौका मिलते ही टोंड बॉडी फ्लांट करते कटरीना नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों कटरीना का गॉर्जियस फोटोशूट वायरल हो रहा था। जिसमें वो बेहद हसीन नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
इस बार कटरीना काम के सिलसिले में यशराज स्टूडियो के बाहर सफेद रंग की शार्ट लेंथ की ड्रेस पहने दिखीं। स्लीवलेस ड्रेस जिस पर लैस डिटेलिंग की गई थी। वहीं इस शार्ट लेंथ की ड्रेस के हेमलाइन पर भी लैस वर्क किया गया था। जो इसे काफी क्यूट बना रहा था। वहीं कटरीना ने इस लुक को कंफी एंड स्टाइलिश बनाने के लिए सफेद चंकी फुटवियर पहने थे। वहीं सिंपल हेयर डू के साथ सेफ्टी पर्पज से ब्लैक मास्क लगाए दिखीं। कटरीना का ये लुक उनके फैंस को काफी क्यूट नजर आ रहा है। 

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि कटरीना का फोटोशूट भी काफी तेजी से वायरल हुआ। विदेश में शूट कराने पहुंची कटरीना ने समुंदर किनारे पोज देती दिखीं। बोल्ड लुक के लिए जहां कटरीना सफेद ब्रालेट में दिखीं। तो वहीं लाल ड्रेस में वो किसी परी से कम नहीं दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
कटरीना के स्टनिंग लुक के सभी दीवाने रहते हैं। पिछले दिनों मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई डबल शेड ओम्बर शेड साड़ी में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वेट हेयर और पर्ल नेकपीस के साथ कटरीना कैफ का गॉर्जियस लुक फैंस का दिल चुरा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें