फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में अपने पुराने सफेद शर्ट को पहनिए इन पांच तरीकों से, हर बार लगेगा नया

Sat, 27 Mar 2021 02:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शर्ट पहनने के तरीके को थोड़ा बदलकर नयापन ला सकते हैं - फोटो : Social Media

गर्मियों में सफेद रंग के कपड़े पहनने वालों को सुकून मिलता है वहीं देखने वालों की आंखों में भी यह रंग चुभता नहीं है। ऐसे में यदि आपके पास कोई पुराना सफेद शर्ट है और उसे पहन-पहनकर आप बोर हो चुके हैं तो उन आप अलग- अलग बॉटम वियर के साथ पहनकर या शर्ट पहनने के तरीके को थोड़ा बदलकर नयापन ला सकते हैं। ऐसा करने से आपका लुक तो अलग दिखाई पड़ेगा ही साथ ही किसी को भी पता नहीं चलेगा कि यह आपका वही पुराना शर्ट है। अगली स्लाइड्स से जानिए सफेद शर्ट को पहनने के अलग-अलग तरीके। 

विज्ञापन

2 of 6
दफ्तर के लिए है श्रेष्ठ - फोटो : instagram@ mywhiteshirtrd

सफेद शर्ट और पेंसिल स्कर्ट
आप सफेद शर्ट को किसी अच्छे से पेंसिल कट स्कर्ट के साथ पहन सकते हैं। गर्मियों में यह लुक बहुत कूल लगता है। दोस्तों के साथ यदि जा रहे हैं तो शर्ट को इन करके डेनिम स्कर्ट के साथ भी पहन सकते हैं और यदि दफ्तर जा रहे हैं तो फॉर्मल लुक के लिए प्लेन कलर के स्कर्ट के साथ शर्ट को पहना जा सकता है। 

 

विज्ञापन

3 of 6
यह लुक है एकदम कूल - फोटो : instagram@ mywhiteshirtrd

लॉन्ग जैकेट और सफेद शर्ट
गर्मियों में ये लुक भी बहुत अच्छा लगता है। यदि आपके पास लॉन्ग लेंथ वाला डेनिम या अन्य किसी ऐसे मटेरियल में जैकेट है जिसमें कि आपको अधिक गर्मी न लगे तो आप इसे बेझिझक पेयर कर सकते हैं। शर्ट की स्लीव्स को जैकेट की स्लीव्स के ऊपर फोल्ड करें। जैकेट के बटन खुले रखें। 

 

4 of 6
धूप से होने वाली टेनिंग से भी बच जाएंगी - फोटो : instagram@ mywhiteshirtrd
वनपीस और सफेद शर्ट
यदि आपके पास कोई रंग बिरंगा हॉफ स्लीव्स का वन पीस है तो आप उसे सफेद शर्ट के साथ पहन सकती हैं। इस तरह से वन पीस पहनने पर आपका लुक एकदम अलग तो दिखेगा ही साथ ही आप धूप से होने वाली टेनिंग से भी बच जाएंगी। याद रखें ऐसा करते वक्त कॉलर बटन को खुला न रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
बहुत ज्यादा फिटिंग वाले शर्ट का उपयोग न करें - फोटो : instagram@ mywhiteshirtrd
सफेद शर्ट को बनाएं टॉप
आप अपने सफेद शर्ट को टॉप की तरह भी पहन सकती हैं। शर्ट की ऊपर की तीन से चार बटन खुली रखें। कॉलर को अंदर की तरह घुमा लें। अब शर्ट को कंधों के यहां से पहनें। बाकी के बटन को आगे की तरफ से लगा लें और स्लीव्स को कलाई तक चढ़ा लें। ऐसा करने से यह बहुत कूल लगेगा। इसके लिए आपके बहुत ज्यादा फिटिंग वाले शर्ट का उपयोग न करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जींस या शॉर्टस कुछ भी पहन सकते हैं - फोटो : instagram@ mywhiteshirtrd
श्रग के साथ सफेद शर्ट
बाजार में फ्रिल्स वाले श्रग इन दिनों बहुत आसानी से मिल जाते हैं। कई लड़कियां तो इन्हें घर पर भी बना लेती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी डार्क रंग के श्रग को जब आप सफेद शर्ट के साथ पहनते हैं तो वो कितना अच्छा लगता है। नहीं जानते हैं तो इन बार यह प्रयोग करके देखिए। इस शर्ट और श्रग के कॉम्बिनेशन के साथ आप जींस या शॉर्टस कुछ भी पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें