फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों में कलर से बदल जाएगा पूरा लुक, बस ट्राई करें हेयर चॉक

Sat, 18 Apr 2020 04:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे का लुक बालों से बहुत जल्दी बदल जाता है। इन्हें कलर करके या हेयर कटिंग करने से ये काम और आसान हो जाता है लेकिन दोनों ही वजह से बालों को नुकसान होता है। ऐसे में हम लाएं हैं आपके लुक और स्टाइल बदलने के लिए एकदम आसान सी ट्रिक, जिसे ट्राई करने से बालों को नुकसान भी नहीं होगा और आप फैशनेबल भी दिखेंगी। ये तरीका है बालों को रंग-बिरंगा दिखाने का लेकिन इसके लिए कलर करने की जरूरत नहीं है बस हेयर चॉक के इस्तेमाल से मनचाहे रंग के बाल मिल सकते हैं। आगे की स्लाइड में जानिए कैसे करें हेयर चॉक का इस्तेमाल।


 
विज्ञापन

2 of 5
पड़ेगी इन सामानों की जरूरत
बालों को रंगने के लिए आने वाला हेयर चॉक बहुत ज्यादा कीमत का नहीं मिलता है। बस नॉन ऑयल बेस्ड चॉक के साथ ही ग्लव्स, टॉवेल और फ्लैट आयरन या स्ट्रेटनिंग मशीन की जरूरत होगी। ये चॉक आपको ऑनलाइन शॉपिंग साइट के साथ ही बाजारों में भी बड़े ही आसानी से मिल जाती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
बालों का रंग अगर नेचुरल काला है तो इन पर रंग चढाने के लिए आपको बालों को गीला करने की जरूरत है। नहीं तो रंग आसानी से नहीं चढ़ेगा। वहीं अगर बालों पर ब्राउन या लाइट ब्राउन कलर किया गया है तो इन्हें गीला करने की जरूरत नहीं है। बस अपने पसंद के रंग के चॉक को  बालों पर ऊपर से लेकर नीचे की ओर लगाएं।



 

4 of 5
बालों पर चॉक की मदद से लगाए गए कलर को बालों पर अच्छे से सील करने के लिए ताकि वो आसानी से न निकल जाए फ्लैट आयरन का इस्तेमाल करें या फिर आप अपनी स्ट्रेटनिंग मशीन की भी सहायता ले सकते हैं। इससे कलर बालों में लॉक हो जाएगा। अब आप चाहें तो इसे थोड़ा सा स्टाइलिश लुक देने के लिए बालों पर कर्ल कर लें। या फिर इन्हें स्ट्रेट ही रखें। जैसा आपके स्टाइल को सूट करें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अब आप इस लुक के साथ पूल पार्टी से लेकर नाइट पार्टी के लिए बिल्कुल रेडी हैं। तो लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर आप भी दोस्तों के बीच अपने स्टाइल का जलवा दिखाना चाहती हैं तो हेयर चॉक को जरूर इस्तेमाल करिएगा। फिर देखिएगा कैसे सारे दोस्त बस आपकी स्टाइल की ही चर्चा करते दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें